एआईबीओए  की राज्य इकाई का सम्मेलन 26 जुलाई को लखनऊ में होगा 

The state unit conference of AIBOA will be held in Lucknow on July 26

Jul 25, 2026 - 16:26
 0  12
एआईबीओए  की राज्य इकाई का सम्मेलन 26 जुलाई को लखनऊ में होगा 

लखनऊ : ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए), उत्तर प्रदेश की राज्य इकाई का सम्मेलन 26 जुलाई  को लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है| होटल अंबर, नाका हिंडोला, लखनऊ में आयोजित कर रहा है। सम्मेलन में AIBOA की केंद्रीय समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी, राज्य नेतृत्व, प्रतिनिधिगण एवं पूरे उत्तर प्रदेश से बैंक अधिकारी सम्मिलित होंगे।

इस अवसर पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकिंग, अधिकारियों के कल्याण, ग्राहक सेवा, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा बैंकिंग उद्योग के समक्ष उपस्थित चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी एवं प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का विवरण

कार्यक्रम: AIBOA (उ.प्र.) राज्य सम्मेलन

दिनांक: 26 जुलाई 2026

समय: प्रातः 10.00 बजे

स्थान: होटल अंबर, नाका हिंडोला, लखनऊ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow