सीएम योगी ने शुरू किया हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा अभियान

CM Yogi Adityanath launched the "Har Ghar Tiranga" campaign and Tiranga Yatra in Lucknow, encouraging citizens to hoist the national flag at their

Aug 9, 2026 - 18:45
 0  2
सीएम योगी ने शुरू किया हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा अभियान

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा अभियान के माध्यम से रविवार को राजधानी लखनऊ में हाथों में तिरंगा लेकर मां भारती का जयघोष तथा अमर बलिदानियों को नमन करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं श्री ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठन, समाजसेवी संस्थाओं के साथ ही बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक तिरंगा झंडा लेकर तिरंगा यात्रा पर निकले।

तिरंगा यात्रा रविवार 9 अगस्त 2026 को सुबह 08 बजे मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग लखनऊ से मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं श्री ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में प्रारम्भ हुई|  हाथों में तिरंगा, भारत माता का जयघोष, अमर बलिदानियों का जय-जयकार तथा शहीद सैनिकों को कृतज्ञ नमन करते हुए तिरंगा यात्रा लोक भवन के सामने तह गई।

तिरंगा झंडा भारत के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्राअभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाएंगे और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता एवं अखंडता के संकल्प को मजबूत करेंगे। 15 अगस्त तक चलने वाला हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा अभियान तिरंगा यात्रा के साथ प्रारम्भ हो गई|  प्रदेश के सभी मंडलों में 10, 11 एवं 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकलेगी। 13 अगस्त को जिला मुख्यालयों के साथ ही प्रदेश में विभिन्न स्थानों से तिरंगा यात्राएं निकालकर भाजपा राष्ट्र प्रेम का संचार करेगी। 14 अगस्त को विभाजन-विभीषिका स्मृति दिवस, मौन जुलूस एवं संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान, व्यापारिक संस्थान एवं कार्यालयों पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए व्यापक जनसम्पर्क एवं जनजागरण किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow