नशा मुक्त भारत के लिए युवाओं ने साइकिल चलाकर दिखाई फिटनेस

Aug 9, 2026 - 19:03
 0  2
नशा मुक्त भारत के लिए युवाओं ने साइकिल चलाकर दिखाई फिटनेस

-          खेल मंत्री ने फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलके 85वें संस्करण का नेतृत्व किया

अहमदाबाद : फिट इंडिया कार्यक्रम में युवाओं ने नशा मुक्त भारत की पहल शुरू कर दी है| यह युवाओं को फिटनेस की ओर प्रेरित करने और व्यसनों से दूर रखने के लिए बेहतरीन पहल हैं। हर किसी को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि के लिए समर्पित करने चाहिए। रविवार की इसी कवायद में युवाओं ने नशा मुक्त भारत के लिए साइकिल चलाकर अपनी फिटनेस दिखाई| केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इसी पहल के तहत गुजरात में साइकिल पर आधारित फिट इंडिया संडे के 85वें फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत राष्ट्रीय संस्करण का नेतृत्व किया|  जिसमें प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारतकी दिशा में नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली और नारा दिया, ‘फिटनेस को हां कहें, ड्रग्स को ना कहें।

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा फिट इंडियाअभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में भारत के युवाओं को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान में अग्रणी भूमिका दी गई। इस पहल का उद्देश्य हानिकारक व्यसनों के सकारात्मक विकल्प के रूप में फिटनेस को बढ़ावा देना और युवाओं को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था।

डॉ. मांडविया ने संडे ऑन साइकिलको जन आंदोलन बताते हुए कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि यह पहल प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंटको आगे बढ़ाने वाले एक बड़े आंदोलन में परिवर्तित हो गई है। देशभर में 10,000 से अधिक स्थानों पर युवाओं ने साइकिल के माध्यम से यह संदेश पहुंचाया है...’’

डॉ. मांडविया द्वारा दिसंबर 2024 में शुरू किए गए संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में भारत भर में 30 लाख से अधिक लोग भाग ले चुके हैं। यह भव्य आयोजन मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम दिल्ली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में से एक सामूहिक नशा मुक्त भारतकी प्रतिज्ञा थी, जिसके दौरान 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने नशीले पदार्थों के सेवन से मुक्त जीवन जीने और अपने परिवार, दोस्तों और समुदाय को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

रविवार की सुबह जल्दी ही फिटनेस गतिविधियों का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह 5:30 बजे तक 1,000 से अधिक नागरिक योग और ज़ुम्बा सहित विभिन्न फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके थे। इसके बाद प्रतिभागियों ने प्रतिष्ठित इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के चारों ओर 5 किलोमीटर की साइकिल यात्रा की। कार्यक्रम स्थल पर एक विशेष खेल क्षेत्र भी स्थापित किया गया था, जिसमें कैरम, शतरंज, लूडो और बैडमिंटन के साथ-साथ बैडमिंटन, रस्साकशी और बाधा दौड़ जैसी फिटनेस गतिविधियां भी शामिल थीं।

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भारतीय अभिनेता और मॉडल सिद्धार्थ निगम, अंतर्राष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी, जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन और विश्व जूनियर टीम के कांस्य पदक विजेता गुरवीर सिंह, आईआरएस और फिट इंडिया के राजदूत नरेंद्र कुमार और फिट इंडिया चैंपियन और प्रसिद्ध ज़ुम्बा प्रशिक्षक मीनल पाठक ने भी भाग लिया।

फिल्म धूम 3 में अभिनय कर चुके और जिम्नास्टिक्स में हिस्सा ले चुके सिद्धार्थ निगम ने साइकिलिंग राइड पूरी करने के बाद कहा, “सुबह 5 बजे उठकर दिल्ली भर में लोगों को इतनी ऊर्जा और उत्साह के साथ साइकिल चलाते देखना एक अद्भुत अनुभव रहा। नशा मुक्त भारतथीम पर आधारित फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलकार्यक्रम एक सशक्त संदेश देता है कि हमें हानिकारक व्यसनों की जगह फिटनेस, कड़ी मेहनत और अपने लक्ष्यों को हासिल करने की लत लगानी चाहिए। एक खिलाड़ी के रूप में, जिम्नास्टिक्स ने मुझे सिखाया है कि अनुशासन ही बेहतर इंसान बनने की कुंजी है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे नशीले पदार्थों, सिगरेट और शराब से दूर रहें, अपने शरीर का ख्याल रखें और हर दिन कम से कम 30 मिनट फिटनेस के लिए समर्पित करें। फिटनेस का डोज़, आधे घंटे रोज़।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow