भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशी मंगलवार को दाखिल करेंगे नामांकन

The eight BJP Rajya Sabha candidates from Uttar Pradesh will file their nomination papers on Tuesday, October 6, 2026

Oct 5, 2026 - 21:33
Oct 5, 2026 - 21:34
 0  11
भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशी मंगलवार को दाखिल करेंगे नामांकन

-          सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में भरेंगे पर्चा

लखनऊ 05 अवक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव-2026 के लिए अपने आठ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने श्री धर्मपाल सिंह, श्री राधाकांत ओझा, श्री प्रकाश पाल, श्री विद्यासागर सोनकर, श्री गोपी कृष्ण पांडेय, श्रीमती प्रियंका सिंह रावत, श्री राम प्रताप सिंह चौहान तथा श्रीमती श्रुति गंगवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा के सभी आठ प्रत्याशी मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं श्री ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

नामांकन से पूर्व सभी प्रत्याशी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर एकत्र होंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से नामांकन के लिए प्रस्थान करेगें। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow