पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

India's Rahul, Priyanka Gandhi protest outside Modi's house

Jul 21, 2026 - 20:37
 0  10
पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

-          छात्रों के समर्थन में शरद पवार, खडगे और अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल   

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को विपक्ष का विरोध प्रदर्शन उस समय तेज हो गया, जब कांग्रेस सांसदों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल थे। इसी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे, शरद पवार और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी छात्रों को समर्थन देने के लिए पहुंचे| केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह धरना स्थल पर राहुल गांधी से वार्ता के लिए गए| दोनों के बीच काफी देर बातचीत भी हुई लेकिन वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला| बाद में धरना स्थल पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचाया। फिर सभी वरिष्ठ नेताओं को अलग- अलग थानों में भेज दिया गया| राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस छात्रसाल स्टेडियम ले गई| प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग ले जाया गया| उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सभी नेताओं को छोड़ दिया जाएगा|  

कांग्रेस का कहना था कि जब तक छात्रों और युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उसके नेता प्रधानमंत्री आवास के बाहर से नहीं हटेंगे। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बाहर आकर जवाब देने की भी मांग की।

इस बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह  ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि राहुल गांधी ने अपनी बात से पीछे हटने का काम किया। हालांकि, उनके इस दावे पर कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। विपक्ष का यह प्रदर्शन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया, जिससे राजधानी दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow