भारतीय कुटुंब प्रणाली की पुनर्स्थापना के लिए जुटेंगे संघ के स्वयंसेवक

Rashtriya Swayamsevak Sangh Akhil Bharatiya ‘Prant Pracharak Baithak’ in Belagavi (Karnataka)

Jul 13, 2026 - 10:56
 0  2
भारतीय कुटुंब प्रणाली की पुनर्स्थापना के लिए जुटेंगे संघ के स्वयंसेवक

-          संघ की बैठक में श्रीराम मंदिर की दान पेटी से हाल में की गई चोरी पर चिंता

-           ट्रस्ट से अपेक्षा की गई है भविष्य में घटना का दोहराव नहीं हो!

बेलगावी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  की तीन दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न हो गई|  बैठक में संघ ने श्रीराम मंदिर की दान पेटी से हाल में की गई चोरी पर चिंता जताई है| साथ ही ट्रस्ट से अपेक्षा की गई है भविष्य में घटना का दोहराव नहीं हो! जानकारी के मुताबिक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने 2026 के दशहरा पर्व के बाद समाज में भारतीय कुटुंब प्रणाली को समाज में पुनर्स्थापना के लिए संघ कार्यकर्ताओं को क्रियाशील होने को कहा गया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रान्त प्रचारक बैठक कर्नाटक के बेलगावी में संपन्न हो गई। इस बैठक में सरसंघचालक डा. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित क्षेत्रीय स्तर के 226 वरिष्ठ कार्यकर्ता/प्रचारक उपस्थित रहे।  बैठक में मार्च 2026 के बाद संघ के विभिन्न स्तरों पर संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा की गई। इस वर्ष देशभर में कुल 83 संघ शिक्षा वर्ग और 12 कार्यकर्ता विकास वर्ग संपन्न हुए जिसमें कुल 18842 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें शाखा संचालन, संघ कार्यपद्धति, ग्राम विकास, कुटुम्ब प्रबोधन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण जैसे विषय सम्मिलित थे।

 शाखाओं के स्तर पर कार्यक्रमों की कार्ययोजना के क्रियान्वयन की दृष्टि से विस्तार से चर्चा की गई और सितम्बर मास में अधिकतम शाखा विस्तार योजना पर भी चर्चा की गई। साथ में शताब्दी वर्ष के संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा तथा निर्धारित शेष कार्यक्रमों की योजना पर भी विचार किया गया। शताब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्पर्क में आए लोगों को सामाजिक कार्यों और पंच परिवर्तन के विषयों में सक्रिय करने की योजना पर विचार हुआ।  सरसंघचालक मोहन भागवत की वर्ष 2026-27 की प्रवास योजना पर भी चर्चा की गई। संघ संगठन में व्यापक परिवर्तन को मंजूरी मिली।

 बैठक में वर्तमान परिदृश्य के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई जिसमें मुख्य रूप से जनगणना के संदर्भ में जानकारी और जनसांख्यिकी असंतुलन से उत्पन्न चुनौतियाँ आदि विषय शामिल रहे। ड्रग्स के बढ़ते दुष्प्रभाव पर चिंता के साथ ही नशा मुक्ति के लिए प्राथमिकता से प्रयासों की आवश्यकता तथा सन्त शिरोमणि रविदास महाराज जी के 650 वें जन्म जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की योजना पर भी चर्चा हुई। सम्पन्न हुई बैठक में सभी ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में दानपेटी चढ़ावे की गिनती में हुई अनियमितता की घटना पर दु:ख व्यक्त किया तथा तीर्थक्षेत्र न्यास के निवेदन पर चल रही एसआईटी एवं पुलिस कार्रवाई निर्णायक मोड़ पर पहुँचेगी यह विश्वास व्यक्त किया। तीर्थक्षेत्र न्यास से यह अपेक्षा की गई कि वह यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो जिससे समस्त राम भक्तों की राम मंदिर के प्रति श्रद्धा और गहरी आस्था पर आघात हो !!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow