बाढ़ से तबाही:  पीएम मोदी ने नेपाली भाई- बहनों के मुश्किल वक्त में एकजुटता दिखाई

The Prime Minister, Shri Narendra Modi spoke to Prime Minister of Nepal Shri Balendra Shah and conveyed his condolences on the loss of lives due to floods in Nepal.

Aug 26, 2026 - 20:15
 0  21
बाढ़ से तबाही:  पीएम मोदी ने नेपाली भाई- बहनों के मुश्किल वक्त में एकजुटता दिखाई

-          प्रधानमंत्री ने बाढ़ में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री श्री बालेन्द्र शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ के कारण हुई जानमाल की हानि पर संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाई-बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत नेपाल को हरसंभव मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है और भारतीय दल बचाव तथा राहत कार्यों में नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ के कारण हुई जानमाल की हानि पर संवेदना व्यक्त की। इस कठिन समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाई-बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत नेपाल को हरसंभव मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। हमारे दल बचाव और राहत प्रयासों में मिलकर निकटता से समन्वय कर रहे हैं।

गौतलब है कि नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप है| वहाँ पुल बह गए हैं, गांव के गांव तबाह हो गए हैं| अब  भारत के बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है| काठमांडू-नेपाल के रसुवा जिले में चीन सीमा से आई अचानक बाढ़ ने भोटेकोशी नदी को उफान पर ला दिया। तिमुरे और स्याफ्रुबेसी में गांव, बाजार, पुल बह गए ग्लेशियल लेक फटने की आशंका है|  नीचे के जिलों में अलर्ट जारी किया है। नेपाल में आज सुबह करीब 9 बजे उत्तरी जिला रसुवा में भोटेकोशी नदी अचानक उफान पर आ गई। गांव के गांव बह गए, बाजार तबाह हो गए, पुल टूट गए और सड़कें कट गईं।  

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow