Latest news :

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर श्रद्धांजलि

  • केंद्रीय गृह मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित की
  • भारत आतंकवाद और उसे पनाह देने वालों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रखेगा

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर समूचा देश शहीदों को श्रद्धांजली दे रहा है| कानपुर से पुणे तक इस हमले के पीड़ितों को के साथ दुख बांटा जा रहा है|  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर इस हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अपने लोगों को खोने का दुख और पीड़ा आज भी हर भारतीय के दिल में है। उन्होने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है, जिसके खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ना और उसे परास्त करना होगा|

एक्स पर एक पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “आज के दिन हम पिछले वर्ष पहलगाम के भयावह आतंकी हमले में खो चुके मासूम लोगों को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं। अपने लोगों को खोने का दुख और पीड़ा आज भी हर भारतीय के दिल में है। आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है, जिसके खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ना और उसे परास्त करना होगा। भारत आतंकवाद और उसे पनाह देने वालों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रखेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *