"पत्रकार"बना युगांडा के टोरो साम्राज्य का राजा

Journalist becomes king of Uganda's Tooro kingdom

Sep 30, 2026 - 12:44
 0  3
"पत्रकार"बना युगांडा के टोरो साम्राज्य का राजा

कंपाला। युगांडा में एक पत्रकार को टोरो साम्राज्य का नया राजा बनाया गया है। साम्राज्य ने पिछले महीने अपने ‘बाल-राजा’ को खो दिया था। इसके बाद पत्रकार को राजकुमार से राजा बनाया गया है।

नए राजा का नाम एडवर्ड रकीडी न्याबोंगो है। वे लंबे समय से युगांडा ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (यूबीसी) में ब्रॉडकास्टर और एडिटर के तौर पर काम कर रहे थे। राजकुमार एडवर्ड साम्राज्य के 13वें राजा हैं|  । उनका राज्याभिषेक फोर्ट पोर्टल, युगांडा में संपन्न हुआ।

टोरो साम्राज्य युगांडा के प्रमुख पारंपरिक साम्राज्यों में से एक है। युगांडा में संवैधानिक गणराज्य की सरकार है और इन पारंपरिक राजाओं के पास कोई आधिकारिक राजनीतिक शक्ति नहीं होती, लेकिन इनका सांस्कृतिक और सामाजिक प्रभाव बहुत अधिक होता है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow