Latest news :

अलका प्रमोद की पाँच पुस्तकों का विमोचन

लखनऊ : रवीन्द्रालय, पुस्तक मेला के प्रांगण में अलका प्रमोद की पाँच कृतियों का लोकार्पण प्रो हरिशंकर मिश्र, श्री संजीव जायसवाल ‘ संजय ‘ ,  डा रश्मि शील, डा करुणा पांडेय, सुश्री नीलम राकेश, डा अमिता दुबे एवं श्री प्रमोद कुमार पांडेय , अमिता सिन्हा द्वारा किया गया।

पाँच कृतियाँ हैं – अविरल धारा- सनातन संस्कृति की ( लेख संग्रह), बदलता drishy( लघुकथा संग्रह), मन की nadi( काव्य संग्रह), फुलवारी रंग birsngi( बाल कविता संग्रह) एवं नुक्कड़ नुक्कड़ खेलें खेल ( बाल नुक्कड़ नाटक संग्रह)।

विभिन्न विधाओं की कृतियों के संदर्भ में श्री संजीव जायसवाल संजय ने  हर विधा में लिखने हेतु लेखिका की सामर्थ्य की प्रशंसा की। प्रो मिश्र ने सनातन संस्कृति पर लेख लिखने हेतु साधुवाद देते हुए कृति में सनातन संस्कृति में ज्ञान परंपरा तथा पर्यावरण जैसे विषयों को उठाने को आज की आवश्यकता बताया। डा रश्मि ने राष्ट्र प्रेम की कविताओं को विशेष रूप से सराहा।

इस अवसर पर सर्व सुश्री / श्री रोली त्रिपाठी, अमिता सिन्हा, अनुपम सिन्हा, आशा श्रीवास्तव  आदि की उपस्थिति भी कार्यक्रम की गरिमा बढाई। सुश्री आशा श्रीवास्तव ने सुमधुर स्वर में वाणी वंदना प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *