Monday, March 10, 2025
Homeयात्राभारत नेपाल के मजबूत सांस्कृतिक सम्बन्धों की नई गाथा: दीक्षित

भारत नेपाल के मजबूत सांस्कृतिक सम्बन्धों की नई गाथा: दीक्षित

–              डॉ मनीष शुक्ल की किताब प्रबंधित मौन एवं मैं स्वयंसेवक का विमोचन   

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ पुस्तक मेले में वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार डॉ मनीष शुक्ल की किताब निलंबित मौन के स्वर के नेपाली भाषा में अनुवाद प्रतिबंधित मौन एवं उपन्यास मैं स्वयंसेवक का विमोचन किया गया|

रविन्द्रालय लेखक मंच पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधान सभा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पद्मश्री हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि भारत और नेपाल का युगों- युग से आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आत्मीय संबंध रहा है| यह पुस्तक दोनों देशों के सांस्कृतिक सम्बन्धों की नई गाथा लिखती है| काठमांडू हेल्थ एंड टेक्नोलोजी, नेपाल की विभागाध्यक्ष मीना पौडेल विमुन्स ने अनुवादित पुस्तक को महिलाओं के लिए समर्पित किया| समारोह की अध्यक्षता करते हुए भारत- नेपाल साहित्य महोत्सव के अध्यक्ष डॉ विजय पंडित ने कहा कि हिन्दी भाषा आज वैश्विक भाषा बन रही है| दुनियाँभर के हिन्दी भाषी भारत के सांस्कृतिक राजदूत हैं|  

पुस्तक विमोचन के अवसर पर पद्मश्री हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि भारत सदैव ही अध्यात्म और संस्कृति का मार्ग दिखाता है| वसुधैव कुटुंबकम का पाठ पढ़ाता है| यह पुस्तक भी सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम देती है| भारत- नेपाल के सांस्कृतिक सम्बन्धों की नई गाथा लिखती है| लेखक डॉ मनीष शुक्ल ने कहा कि यदि आप कल्पना के साथ यथार्थ के रंगभर कर राष्ट्रप्रेम का खांचा खींचते हैं तो विरासत और विकास साथ- साथ होते हैं| इस किताब में यही बताया गया है| विधान सभा अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार ने कहा कि डिजिटल युग में पुस्तक मेले में युवाओं की उपस्थिती उम्मीद जगाने वाली है| लेखक और पाठकों के लिए लिए भी अनेक माध्यम उपलब्ध हो रहे हैं| कवियत्री समाजसेविका रेणु मिश्रा ने कहा कि कविता अभिव्यक्ति का सबसे अच्छा माध्यम है| यूपी मेट्रो कार्पोरेशन के डीजीएम पंचानन मिश्रा ने भी अपने विचार प्रकट किए| संचालन जरीन अंसारी ने किया| शिल्पायन प्रकाशन के उमेश शर्मा ने आभार जताया|  कार्यक्रम में राजीव तिवारी बाबा, हरीश उपाध्याय आदि माजूद रहे|   

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments