Latest news : चुनाव 2024 नामांकन : लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नामांकन| बिहार : सारण से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का नामांकन|नई दिल्ली : अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले को लेकर दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में हाईलेवल मीटिंग| पश्चिम बंगाल: बीरभूम से BJP उम्मीदवार ने नामांकन पत्र रद्द होने को SC में दी चुनौती|  छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाकर्मियों ने ढेर किया नक्सली| कर्नाटक: प्रज्वल रेवन्ना को JDS से निष्कासित करने की मांग, पार्टी नेता ने HD देवगौड़ा को लिखा पत्र|

मछली पकड़ने वाली नाव में 173 केजी ड्रग्स बरामद  

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने एक समन्वित प्रयास में अरब सागर में 173 किलोग्राम मादक पदार्थ ले जा रही एक भारतीय नौका को जब्त कर लिया और इसमें शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते द्वारा दी गई विशिष्ट और विश्वसनीय खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, भारतीय तटरक्षक बल ने रणनीतिक रूप से संदिग्ध नाव को रोकने के लिए व्यापक निगरानी की। नाव को रोकने के बाद की जांच में खुफिया जानकारी की पुष्टि हुई। मछली पकड़ने वाली नाव और ड्रग्स की तस्करी में चालक दल के दो सदस्यों की भागीदारी थी। इस संबंध में आगे की जांच चल रही है। इस अभियान के तहत पिछले तीन वर्षों में भारतीय तटरक्षक बल ने मादक पदार्थों की तस्करी वाली ऐसी बारहवीं नौका को जब्त किया है। हाल ही में एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को पर्याप्त मात्रा में ड्रग्स के साथ हिरासत में लिया गया। भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता समुद्री सीमाओं की सुरक्षा एवं समुद्र में अवैध गतिविधियों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *