बिहार उपचुनाव : पीके जीते, भाजपा, लालू यादव और नितीश कुमार हारे!  

Bihar Bypoll: PK wins, BJP, Lalu Yadav, and Nitish Kumar lose!

Aug 3, 2026 - 19:10
 0  14
बिहार उपचुनाव : पीके जीते, भाजपा, लालू यादव और नितीश कुमार हारे!  

बांकीपुर उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार नीतीश और लालू यादव को नोटा से कम वोट मिले  

पटना : बिहार में पटना की बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव के परिणाम चौकानें वाले हैं| इस विधान सभा का लंबे समय से प्रतिनिधित्व करने वाले नितिन नबीन ने भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद इस्तीफा दे दिया था| उसके बाद इस सीट पर उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के अगुवा प्रशांत किशोर ने 19 हजार से ज्यादा वोटों से भाजपा उम्मीदवार को हरा दिया| इस चुनाव की खास बात यह रही कि भाजपा नेता सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार राज्य कि किसी सीट पर चुनाव सम्पन्न हुआ है|

दूसरी ओर बांकीपुर सीट पर नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव जैसे उम्मीदवार भी हार गए| आप चौकिए नहीं ये दोनों बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नहीं हैं| बल्कि उनके नाम वाले दो निर्दलीय उम्मीदवार खड़े किए गए थे। लालू प्रसाद यादव को सौ से भी कम वोट आया है| नीतीश कुमार को 146 वोट आए हैं।

उधर 31 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 19246 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। उनको  63946 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 44700 वोट मिले हैं| राजद के उम्मीदवार को 14241 वोट मिले हैं।

गौरतलब है कि निर्दलीय लालू यादव को 80 वोट मिले हैं, जबकि निर्दलीय नीतीश कुमार 146 वोट हासिल हुए हैं। दोनों के वोट नोटा के 641 वोट से भी कम हैं। नीतीश कुमार पूर्णिया जिले के गंगैली गांव के निवासी हैं। जबकि सारण जिले के जादो रहिमपुर निवासी 46 वर्षीय लालू प्रसाद यादव अब तक 13 से अधिक चुनाव लड़ चुके हैं।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow