डूसू चुनाव में एबीवीपी का अध्यक्ष, निर्दलीय शौकीन उपाध्यक्ष
In the DUSU (Delhi University Students' Union) elections, ABVP's Yash Dabas won the president post, and independent candidate Deepanshu Shokeen won the vice-president post
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के यश डबास ने एनएसयूआई के उम्मीदवार को हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की| सबसे बड़ा उलटफेर उपाध्यक्ष पद पर हुआ, जहां निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने शानदार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया| दिल्ली के माध्यम वर्गीय परिवार से आने से आने वाले दीपांशु पहले एनएसयूआई से जुड़े थे लेकिन टिकट न मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार बने|
सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छाबड़ी और सह-सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने जीत हासिल की है. निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन जीत की बाद 'डीयू मांगे होस्टल' वाला पोस्टर हाथ में लिए दिखाई दिए| उन्होंने कहा कि कल से वीसी आफिस के सामने सत्याग्रह किया जाएगा|
इससे पहले चुनाव के लिए दो शिफ्ट में मतदान शुक्रवार (18 सितंबर) को संपन्न हुआ| जिसमें कुल 1,51,842 वोटरों के लिए 158 मतदान बूथ बनाए गए थे| यहाँ कुल 40.46% मतदान दर्ज किया गया था|
What's Your Reaction?