ग्राहकों को आधुनिक और किफ़ायती सेवा के लिए प्रतिबद्ध कॉनकॉर

CONCOR Connect 2026, committed to providing modern and affordable services to customers.

Sep 24, 2026 - 18:22
Sep 24, 2026 - 18:25
 0  9
ग्राहकों को आधुनिक और किफ़ायती सेवा के लिए प्रतिबद्ध कॉनकॉर

-    कॉनकॉर के निदेशक, अंतर्राष्ट्रीय विपणन एवं परिचालन विजय कुमार सिंह ने किया कॉनकॉर कनेक्ट 2026 का उदघाटन

-    व्यापार सम्मेएलएन में जुटे देश भर के व्यापारी    

कानपुर : भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड ने कानपुर में व्यापार सम्मेलन कॉनकॉर कनेक्ट : 2026 का आयोजन किया| सम्मेलन के मुख्य अतिथि कॉनकॉर के निदेशक, अंतर्राष्ट्रीय विपणन एवं परिचालन श्री विजय कुमार सिंह ने बताया कि कॉनकॉर ग्राहकों को आधुनिक और किफ़ायती सेवा उपलब्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है| कॉनकॉर डबल डेकर कंटेनर ट्रेन सेवाओं का विस्तार कर रहा है| जिससे कम समय एवं कम पूंजी में ग्राहकों को बेहतर सेवा मुहैया कराई जा सकेगी सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि उत्तरी क्षेत्र प्रमुख श्री पुष्प राज सिंह और मुख्य महाप्रबंधक, तुकलकाबाद श्रीमति ऋतु शर्मा मौजूद ने भी विचार प्रकट किए |

 सम्मेलन का संचालन कॉनकॉर के कानपुर में जुही, फजलगंज स्थित अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर डिपो के मुख्य प्रबन्धक श्री सैयद मोहम्मद अब्बास रिजवी ने किया | इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उद्योग व्यापार जगत की अनेक गणमान्य हस्तियों ने भाग लिया |

सम्मेलन में निदेशक श्री विजय कुमार सिंह ने बताया कि डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर का कनेकशन जेएनपीटी से पूरी तरह हो चुका है| इससे कंटेनर ट्रेनों का अधिक समयबद्ध और सुचारु संचालन हो पा रहा है| कॉनकॉर द्वारा जेएनपीटी और मूंदरा पोर्ट से डबल डेकर कंटेनर ट्रेन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है| डबल डेकर कंटेनर ट्रेन सेवाओं से अधिक कंटेनरों का एक साथ परिवहन संभव हो सकेगा जिससे ट्रांज़िट समय घटेगा और लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी |

उन्होने कहा कि कॉनकॉर ग्राहकों को आधुनिक और किफ़ायती संभारतनत्र सेवा उपलब्ध करने के लिए प्रयासरत है| कॉनकॉर के पास बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर है | 450 रेक्स, तमाम मशीनों, ट्रेलर्स और पर्यावरण हितैषी एलएनजी ट्रेलर्स के साथ कॉनकॉर अपनी सेवा प्रदान कर रहा है|  उन्होने कहा कि  अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियाँ हमारे बिजनेस को प्रभावित करती हैं| होर्मूज जलडमरूमध्य पर उत्पन्न अनिश्चितता की स्थिति से माल की आवाजाही प्रभावित हुई है पर हमें उम्मीद है कि अपने व्यवसाय सहयोगियों के सहयोग से हम इस प्रकार की अनिश्चितताओं और बाधाओं के बीच भी अपना कार्य बेहतर ढंग से कर पाएंगे |

श्री सिंह ने कहा कि कॉनकॉर आंतरिक रेल परिवहन और आयात निर्यात के साथ शिपिंग की ओर भी ध्यान केन्द्रित कर रहा है| आयात – निर्यात में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका है | हमें छोटे व्यापारियों के उत्पादों को आगे बढ़ाना है | किसानों के उत्पादों को विश्व पटल पर ले कर जाना है | आश्वासन दिया कि कॉनकॉर जहां तक हो सकेगा टेरिफ़ को किफ़ायती  रखने का प्रयास करेगा |

 कॉनकॉर के एरिया – 1, उत्तर के क्षेत्रीय प्रमुख श्री पुष्पराज सिंह ने ट्रेड से कहा कि कानपुर से वाया दादरी मूंदरा पोर्ट के लिए ट्रेन जल्द चलाने का प्रयास किया जाएगा| मुख्य महाप्रबंधक , तुकलकाबाद श्रीमती ऋतु शर्मा ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य उद्यमियों के साथ संवाद करके उनकी समस्याओं को जानना और उनका समाधान करना है ताकि कॉनकॉर भविष्य में और अधिक बेहतर ग्राहक केन्द्रित सेवा प्रदान कर सके |

  कॉनकॉर के अन्तर्देशीय कंटेनर डिपो, (आईसीडी, जुही रेलवे यार्ड ) के मुख्य प्रबन्धक श्री सैयद मोहम्मद अब्बास रिजवी ने कहा कि आईसीडी/ कानपुर सतत ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करती आयी है | आईसीडी में प्रशीतित कंटेनरों (रीफ़र कंटेनरों) के संचालन के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं और रीफ़र कंटेनर ट्रेनों का का कुशल संचालन किया जा रहा है | उन्होने बताया कि यहाँ से हर दूसरे दिन जेएनपीटी पोर्ट के लिए कंटेनर ट्रेन संचालित की जा रही है | कोशिश है कि रोज़ एक ट्रेन जेएनपीटी भेजी जाए |

 सम्मेलन में शिरकत कर रहे श्री शुभाम राय ने बताया की उत्तर प्रदेश में कृषि उत्पादों का व्यापार बढ़ा है | कॉनकॉर ने एपीडा के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं | दोनों साथ मिल कर कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देंगे |

रेलवे से पधारे उप मुख्य यातायात प्रबन्धक श्री आकाक्षु गोविल ने कहा कि लॉजिस्टिक्स ऐसा क्षेत्र है जो आपसी सहयोग से चलता है | उन्होने कहा कि कॉनकॉर, आईसीडी , जुही, कानपुर में कम से कम डिटेन्शन का प्रयास रहता है |

सम्मेलन को संबोधित करते हुए फेडरेशन ऑफ एक्सपोर्ट ओर्गेनाइजेशन के प्रमुख श्री आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि यदि लॉजिस्टिक्स सेवा बेहतर होगी तो हम बेहतर ढंग से निर्यात कर पाएंगे | उन्होने कहा कि कॉनकॉर भारतीय निर्यातकों के सपनों को साकार करता है | कॉनकॉर अपनी बेहतर कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है |

सम्मेलन में कॉनकॉर के अधिकारियों – कर्मचारियों के अलावा रेलवे , सीमा शुल्क, कृषि उत्पादों का निर्यात संवर्धन करने वाली संस्था अपीड़ा के प्रमुख श्री आलोक श्रीवास्तव, उत्तर मध्य रेलवे कानपुर के उप मुख्य यातायात प्रबन्धक श्री आकांक्षु गोविल, श्री अंजनीश प्रताप सिंह उपायुक्त,  उत्तर प्रदेश के उद्योग व्यापार के प्रतिनिधियों, शिपिंग लाइंस, फ्रेट फारवार्डर्स, के प्रतिनिधियों और सीएचए ( कस्टम हाउस एजेंट्स ने भाग लिया | इस व्यापार सम्मेलन में पधारे वक्तागण ने आधुनिक लॉजिस्टिक्स, कंटेनरीकृत कार्गो परिवहन, निर्यात संवर्धन और लॉजिस्टिक्स एवं कंटेंरीकृत कार्गो व्यसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए| कॉनकॉर भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र का नवरत्न उपक्रम है| यह देश में रेल द्वारा कंटेनरीकृत कार्गो परिवहन सेवा प्रदान करने करने वाली अग्रणी कंपनी है |

   

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow