Latest news :

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी से मिलकर रिश्तों की मजबूती का संदेश दिया

नई दिल्ली : अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की। विदेश सचिव रुबियो ने प्रधानमंत्री को रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और जन-जन संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई निरंतर प्रगति के बारे में जानकारी दी। विदेश मंत्री रूबियो ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर अमेरिकी दृष्टिकोण साझा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने शांति प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की और संवाद और कूटनीति के माध्यम से संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के आह्वान को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने सचिव रूबियो से राष्ट्रपति ट्रम्प को उनकी हार्दिक शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया और कहा कि वे उनके बीच निरंतर आदान-प्रदान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सचिव रूबियो ने पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता भी दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *