Latest news :

भारत ने रिकार्ड 6ठी बार अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप जीता  

प्रधानमंत्री ने विश्व कप जीतने पर भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम को बधाई दी

नई दिल्ली : अंडर 19 टीम इंडिया ने रिकार्ड 6ठी बार एक दिवसीय विश्व कप का फाइनल जीता| भारतीय क्रिकेट के नए संशेसन वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक और कप्तान आयुष मात्रे की शानदार अर्ध शतकीय पारी से यह कारनामा संभव किया| भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर अंडर 19 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया| विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कप खिताब जीतने पर भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की है।

प्रधानमंत्री ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेलने और असाधारण कौशल दिखाने के लिए टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी।

श्री मोदी ने X पर  संदेश में कहा:

“भारत की क्रिकेट प्रतिभाओं की चमक!

विश्व कप घर लाने के लिए हमारी U-19 टीम पर गर्व है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला है, और असाधारण कौशल दिखाया है। यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को आने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *