Latest news :

खेल को बढ़ावा देने के लिए समग्र इंटर्नशिप नीति

नई दिल्ली : युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने मंत्रालय और उसकी स्वायत्त संस्थाओं के लिए एक समग्र इंटर्नशिप नीति लॉन्च की है। इसका उद्देश्य युवा पेशेवरों, शोधकर्ताओं और छात्रों को खेल प्रशासन, प्रबंधन, विज्ञान और शासन में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने के लिए व्यवस्थित मौके दिलाना है। यह जानकारी युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में दी।

उन्होने कहा कि नीति का विवरण इस मंत्रालय की वेबसाइट पर पब्लिक डोमेन में उपलब्ध हैं, जिसमें इसकी मुख्य विशेषताएं और उद्देश्य, इंटर्नशिप के लिए स्पोर्ट्स साइंस, एंटी-डोपिंग, इवेंट मैनेजमेंट और एथलीट सपोर्ट सर्विसेज, कार्यक्रम/खेल जैसे योग्य क्षेत्रों जुड़े संस्थागत भागीदार, उपलब्ध इंटर्नशिप के मौकों की संख्या के साथ-साथ निगरानी, प्रमाणन और कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा होने पर इंटर्न को औपचारिक भूमिका में जोड़ने के लिए बनाए गए मैकेनिज्म शामिल हैं। हालांकि, नीति का उद्देश्य योग्य युवाओं को खेलों के क्षेत्र में रोजगार और व्यावसायिकता को बेहतर बनाने के दीर्घकालिक नजरिए से खेल इकोसिस्टम को समझने और अनुभव करने का मौका देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *