Latest news :

प्रकृति से प्रेम का संदेश दे गया हरेला सावन उत्सव

  • ईशा-मीशा, मान्या, बीना, तमाल, गिरीश सम्मानित

लखनऊ। मैदानी सावन और पर्वतीय हरेला उत्सव के इन्द्रधनुषी रंग आज यहां कुर्मांचलनगर के मोहनसिंह बिष्ट सभागार में हरेला बाखई का कार्यक्रम प्रकृति से प्रेम का संदेश दे गया। इस अवसर पर अतिथियों ने समाजसेवी आनन्द के ब्रजवासी, पत्रकार महेश पाण्डेय, नृत्य क्षेत्र में रतन सिस्टर्स ईशा-मीशा, नाट्य क्षेत्र में कामना बिष्ट, युवा लेखिका मान्या उपाध्याय, धार्मिक उन्नयन के लिये बीना बिष्ट, कला समीक्षक राजवीर रतन, नाट्य निर्देशन के लिये तमाल बोस और कलाकार गिरीश जोशी को सम्मानित किया गया।

गणेश वंदना से शुरू हुए हरेला बाखई और उत्कर्ष इवेंट के कार्यक्रम में विभा नौटियाल और साथियों ने शिव वंदना, सावन नृत्य और मोहक की प्रस्तुति दी। ईशा रतन ने कथक में रुद्राष्टकम और शिव ताण्डव स्तुति की दर्शनीय प्रस्तुति दी।आगे आभार जोशी व गिरीश जोशी के संचालन में चले कार्यक्रम में हितो दीदी हितो हो भोला हरेला…. बोलों पर हेमा अधिकारी के साथ पुष्पा कंवल, यशोदा रावत, अंजू पंत, ज्योति कश्यप, कविता अधिकारी, अलका बोरा, सरस्वती नेगी व बबली मडवाल ने झोड़ा नृत्य पेश किया।

झोड़ा की एक अन्य प्रस्तुति बीना बिष्ट व सखियों की रही। डा.विश्वास वर्मा ने कृष्ण भजन प्रस्तुत किया। ज्योति किरन रतन ने कजरी बरसने लागी बदरिया…. पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कमला जोशी, रिचा जोशी, विक्रम बिष्ट, चन्द्रमणि जोशी, अनुराधा उपाध्याय आदि अनेक कलाकारों ने नेपाली नृत्य के बीच मधुर गीत संगीत की झड़ी लगा दी। यहां शिव आधारित नृत्य नाटिका का प्रदर्शन भी  हुआ। नाटिका में शिव रूप  हरीश उपाध्याय उतरे।

यहां हरेला क्वीन प्रतियोगिता में शशि जोशी, पुष्पा वैष्णव, मान्या उपाध्याय और कमला जोशी आदि ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *