Latest news :

चंद्रयान-3 की सफलता गवाह बना लखनऊ, बटी मिठाई, हुई आतिशबाजी

–      आरडीएसओ स्वीमिंग पूल पर खिलाडियों ने मनाया जश्न देखा प्रसारण

लखनऊ। भारत ने चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग कराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी के साथ भारत पूरी दुनिया में चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बन गया है। लखनऊ के स्कूलों, स्टेडियम, विश्वविद्यालयों दफ्तरों व विभिन्न संस्थानों में लोग चंद्रयान की सफल लैंडिंग के गवाह बने। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग का लाइव प्रसारण आरडीएसओ स्वीमिंग पूल पर खिलाडियों ने भी उत्साह से देखा। बडी संख्या में पूल पर तैराक और खेलप्रेमी इकट्ठा हुए। पूल संचालक प्रशांत कुमार ने कहा कि चार साल से इसरो के  वैज्ञानिक जो मेहनत कर रहे थे, वो पूरी हो चुकी है। भारत का नाम अब दुनिया के उन चार देशों में जुड़ गया है, जो साफ्ट लैंडिंग के एक्सपर्ट हैं। चंद्रयान-3 के पीछे वैज्ञानिकों की मेहनत के साथ-साथ करीब 140 करोड़ लोगों की प्रार्थना भी काम आई है। इस दौरान मुकेश पाल, शुभम शर्मा, स्वीमिंग कोच अविनाश, राजकुमार, अमरपाल,  तैराक आद्या, शालिनी, रोहित सहित कई खिलाडी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *