Latest news :

एक दिन में चार भूकंप से तुर्की तबाह, भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया

तुर्किये में एक दिन के भीतर चार भूकंप से धरती डोल गई है| भूकंप भी इतना भयावह कि उसके झटके साइप्रस और मिस्र तक महसूस किए गए| सीरिया में इसी भूकंप से भारी तबाही देखी जा रही है|

तुर्किये में दक्षिण पूर्व में सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप से अब तक हजारों की मौत हो गई है | हालाँकि भूकंप के झटके अभी तक रुक- रुक दर्ज किये जा रहे हैं| वहीँ बर्फ़ीले तूफ़ान से रेस्क्यू में बाधा भी आ रही है| भारत इस आपदा में तुर्किये के साथ खड़ा है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्की में आपदा के चलते हर संभव मदद की घोषणा की है। जिसके बाद सर्च और रेस्क्यू अभियान के लिए एनडीआरएफ और मेडिकल टीम  वहां पहुँच गई है|   समाचार एजेंसी एपी के अनुसार अभी भी हजारों लोग मलबे में फंसे हुए हैं। बड़े पैमाने पर बचाव और राहत अभियान जारी है। वहीं तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने भूकंप के मद्देनजर आपात बैठक की। जिसमें भूकंप पीड़ितों के लिए हरसंभव मदद की पेशकश की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *