Latest news :

उम्र की डबल सेंचुरी मारने जा रहा है जोनाथन कछुआ

इस दुनियां में पैदा होने वाले किसी भी प्राणी की अधिकतम आयु कितनी हो सकती है! आप कहेंगे! सौ वर्ष! लेकिन कछुए की उम्र सौ वर्षों से भी कहीं अधिक मानी जाती है! कई कछुए तो 150 वर्षों तक भी जीवित रहते हैं! लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि जोनाथन नाम के कछुए ने इस वर्ष अपना 190वां जन्मदिन मनाया है! इसी के साथ उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे उम्र दराज कछुए के रूप में दर्ज हो गया है!  

जानकारी के मुताबिक जोनाथन का जन्म साल 1832 में हुआ था! उसको 1882 में सेशेल्स से दक्षिण अटलांटिक द्वीप सेंट हेलेना लाया गया था। उनके साथ 3 अन्य कछुए भी थे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, उस वक्त जोनाथन टर्टल की उम्र करीब 50 साल थी। यह कछुआ लंदन के सेंट हेलेना आइलैंड का रहने वाला है और अब तक 178 झरनों को देख चुका है। 1882 में सेंट हेलेना के द्वीपों पर पहुंचे तीन कछुओं में से, जोनाथन एकमात्र जीवित बचे हैं।

जोनाथन टैडपोल श्रिम्प्स नस्ल का है। यह प्रजाति पृथ्वी पर सभी जीवित जानवरों की सबसे पुरानी वंशावली है। जोनाथन अभी भी पांच अन्य कछुओं, डेविड, स्पीडी, एम्मा, फ़्रेडरिका और मार्टिल के साथ सेंट हेलेना के दक्षिण अटलांटिक द्वीपों पर रहता है।

वैज्ञानिक इस कछुए की लंबी उम्र का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। मानव कोशिकाओं में इस उत्परिवर्तन का कारण भी खोजा जा रहा है। उत्परिवर्तन के कारण कोशिकाएं बढ़ती हैं, जिससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां होती हैं। अगर वैज्ञानिक इसका कारण खोज लें तो कैंसर को ठीक किया जा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *