Latest news : T-20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका की फाइनल में भारत से भिड़ंत| अंतर्राष्ट्रीय : रूस को प्रतिबंधित छोटी और मध्यम दूरी की मिसाइलों का उत्पादन करना चाहिए: पुतिन|  बोइंग के कैप्सूल की समस्या का समाधान के लिए स्पेस में रहेंगे दो अंतरिक्ष यात्री: NASA|  ट्रंप के खिलाफ लड़ाई में बहुत कुछ दांव पर लगा है: बराक ओबामा|  रूस से 10 यूक्रेनी नागरिक कैदियों को रिहा कराया गया: राष्ट्रपति जेलेंस्की|  

प्रियंका, प्रिंस विलियम ने लिया विम्बलडन का लुत्फ

विम्बलडन में फाइनल मुक़ाबला हो और दुनियाभर की जानी मानी हस्तियाँ उस मैच को देखने के लिए न जुटे, ऐसा हो ही नहीं सकता है। ऐशले बार्टी और कैरोलिना प्लिस्कोवा के बीच हुए विंबलडन वुमन सिंगल फाइनल मैच में कई बड़ी हस्तियां मौजूद रही थीं, जिसमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल थीं। द ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैम्ब्रिज, केट मिडलटन और प्रिंस विलियम भी दर्शकों में शामिल थे। टेनिस के दिग्गज मार्टिना नवरातिलोवा और बिली जीन किंग, केट और विलियम के पीछे की पंक्ति में बैठे नजर आए।

इनके अलावा, हॉलीवुड आइकन टॉम क्रूज और डेम मैगी स्मिथ  भी इस रोमांचक मैच का लुत्फ उठा रहे थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *