Latest news :

ढाई दशक बाद भाजपा की हस्तिनापुर वापसी, अयोध्या में भी जय-जय

नई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी के ढाई दशक बाद आखिरकार जीत का इतिहास रच ही डाला है| वर्ष 1998 में बीजेपी का राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में सुषमा स्‍वराज के रूप में अंतिम मुख्‍यमंत्री थीं| इस बार भाजपा ने  अरविंद केजरीवाल की पार्टी को हराकर प्रचंड जीत दर्ज की| दिल्‍ली विधानसभा चुनाव रिजल्‍ट 2025 पूरी तरह से पीएम नरेंद्र मोदी की पार्टी के पक्ष में रहे| इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने दिल्‍ली में अपने 27 साल के सूखे को खत्‍म कर दिया है| दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मिल्किपुर विधान सभा उप चुनाव में भाजपा ने सपा को भारी मतों से हराया| इस प्रकार यहाँ अयोध्या में भी बीजेपी की जय- जय हो गई|  

गौरतलब है कि साल 2015 में जब दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव हुए थे तब आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी| बीजेपी को महज तीन सीटें मिली थी. इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनावों में आप को 62 सीटें मिली. बीजेपी को केवल आठ सीटें मिली थी. यह दोनों ही ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिसे बीजेपी प्रचंड जीत के बावजूद नहीं तोड़ पाई है| दोपहर एक बजे के रुझानों के मुताबिक बीजेपी 47 सीटों पर आगे है जबकि आप को 23 सीटें मिलती नजर आ रही हैं|  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *