Latest news :

भाजपा के वार्ड चलो अभियान में घर- घर पहुंचाया योगी सरकार का संदेश

कानपुर : भाजपा संगठन का शहरी क्षेत्र में वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत वार्ड 36 अजीतगंज मे  मंडल अध्यक्ष बबुपुरवा ओमप्रकाश आर्या, पार्षद अशोक पाल, बूथ अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, अभिषेक भारती, कमल बाल्मिकी, अमित कोरी, रवी सोनकर, राकेश, संतोष वर्मा, सत्य देव सिंह सोनू वर्मा, शिवम् ठाकुर आदि ने घर घर सम्पर्क कर सरकार की जनता के लिये लाभकारी योजनाओं को बताया, लाभर्थियों से संपर्क किया गया|  वार्ड 36 के सभी वर्ग के लोगो ने बताया कि योगी सरकार और मोदी सरकार ज़ब से आयी है बिजली,पानी, गली, सड़क, चिकित्सा पहले की अपेक्षा आज बेहतर है| गुंडा राज समाप्त हो रहा है| गरीबों को राशन मुफ्त मिल रहा है| सरकार गरीबों का ख्याल रख रही है लाभार्थी श्रीमती वेद मती, श्रीमती सावित्री देवी, मधु राजपूत ने बताया कि उनका मकान टूटा हुआ था| भाजपा सरकार में टूटा मकान पुनः निर्मित किया गया| आँगन बाड़ी कार्यक्रतों से सम्पर्क किया गया|  अजीत गंज वार्ड 36 मे चौपाल मे सरकार की आठ वर्ष की जनहित मे किये गये कामों की चर्चा की गयी| क्षेत्र के सभी निवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की प्रशंसा की| कार्यक्रम के प्रवासी विनोद शुक्ला पूर्व जिलाध्यक्ष एवं धमेन्द्र पाल ने सरकार के आठ वर्षों में किये गये कार्यों का सन्देश घर- घर पहुँचाया|  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *