Saturday, February 22, 2025
Homeराजनीतिलखनऊ में मना दिल्ली- मिल्कीपुर जीत का जश्न

लखनऊ में मना दिल्ली- मिल्कीपुर जीत का जश्न

लखनऊ । दिल्ली विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश में मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी के राज्यमुख्यालय पर ‘विजयोत्सव‘ मनाया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दया शंकर सिंह की मौजूदगी में हुए विजयोत्सव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

पार्टी के राज्यमुख्यालय पर हुए ‘विजयोत्सव‘ में प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला, श्री राम प्रताप सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजुला माहौर, श्री अमित वाल्मीकि, श्री शिवभूषण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनीष दीक्षित, मुख्यालय प्रभारी श्री भारत दीक्षित, सहमुख्यालय प्रभारी श्री अतुल अवस्थी, चौधरी श्री  लक्ष्मण सिंह, महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने  दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा में भाजपा की जीत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पर जनता के विश्वास का परिणाम है। जनता ने माननीय मोदी जी की नेतृत्व में भाजपा की गरीब कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और संकल्पों पर भरोसा कर दिल्ली में भाजपा को जनादेश दिया है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या की महान जनता ने मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री चन्द्रभानु पासवान को भारी अंतर से विजयी बनाया है। समाजवादी पार्टी सहित समूचे विपक्ष का जो निगेटिव ऐजेण्डा था उस नकारात्मक ऐजेंडे को नकारने का काम जनता ने किया है। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के मामले में अभूतपूर्व ढंग से काम किया है।  चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मोदी जी-योगी जी के नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश की एनडीए गठबंधन की सरकार का रिपोर्ट कार्ड जन-जन के समक्ष रखा और सतत संपर्क व संवाद के माध्यम से प्रत्येक मतदाता तक पहुंचे। जिसका परिणाम  मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़े अंतर से विजय का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी यह सब की सब अब समाप्तवादी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है। भारतीय जनता पार्टी वर्तमान है, भारतीय जनता पार्टी भविष्य है, भारतीय जनता पार्टी है तो सुशासन है। भाजपा गरीबो के कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उज्जवल भविष्य की गांरटी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सच्ची जीत हुई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, झूठ, लूट, गुंडगर्दी, तुष्टिकरण तथा परिवारवाद की राजनीति करने वाले लोग हार गए है। हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली विजय की त्रिवेणी बह रही है, विपक्ष की राजनीति डूब रही है। दिल्ली की जीत, देश की जीत है। मिल्कीपुर की जीत, यूपी की जीत है। आज का दिन ऐतिहासिक है। दिल्ली की जनसुनामी, नकारात्मकता, झूठ और साजिशों की राजनीति को जनता का करारा जवाब है। गरीब का बेटा प्रधानमंत्री है और रहेगा। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ बढ़ता जा रहा है। विपक्षियों का कोई भी षड्यंत्र और साजिश जनता के आशीर्वाद  के आगे नहीं टिकेगी। उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने दिल्ली विधानसभा और उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय के लिए मतदाताओं का आभार जताते हुए अभिनंदन  किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास की जीत है। देश की जनता लगातार विपक्ष की तुष्टिकरण, परिवारवाद तथा भ्रष्टाचार की राजनीति को नकार कर भाजपा के विकास और सुशासन को अपना आशीर्वाद दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments