सिविल अस्पताल में  डिजिटल ई-हॉस्पिटल व्यवस्था का शुभारंभ

Launch of Digital e-Hospital System in Civil Hospital

Sep 11, 2026 - 11:38
 0  2
सिविल अस्पताल में  डिजिटल ई-हॉस्पिटल व्यवस्था का शुभारंभ

सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी मॉडल को प्रदेश के अन्य जिला अस्पतालों में भी लागू किया जाएगा : ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय, लखनऊ में आज प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिक व डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए ई-हॉस्पिटल (E-Hospital) परियोजना के  साथ डिजिटल प्रणाली से लैस सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी, न्यूरोसर्जरी वार्ड, न्यूरोसर्जरी ओटी एवं स्ट्रोक यूनिट का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा किया गया

यह सुविधा डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, गोमतीनगर, लखनऊ एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय के मध्य हुए अंतर-विभागीय समन्वय (Inter-Departmental Coordination) के तहत प्रारंभ की गई है, जिससे न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी तथा कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञों की नियमित सेवाएं सिविल अस्पताल में उपलब्ध होंगी

चिकित्सालय द्वारा जिन मरीजों को सुपरस्पेशलिटी के लिए रेफर किया जाएगा उनके लिए अलग से पंजीकरण काउंटर बनाया गया है, मरीज घर से भी पर्चा बना सकेगा और अपॉइंटमेंट और समय स्लॉट प्राप्त कर सकेगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow