सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति को कॉलेजियम ने सुझाए नाम

the Supreme Court Collegium recommended three High Court Chief Justices to be appointed as judges of the Supreme Court

Sep 28, 2026 - 21:26
 0  12
सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति को कॉलेजियम ने सुझाए नाम

-          लखनऊ से जुड़ी जस्टिस सुनीता अग्रवाल और जस्टिस देवेंद्र भी शामिल   

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में तीन नए न्यायधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है| सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने बैठक में यह निर्णय लिया| बैठक में हाईकोर्ट के मौजूदा तीन मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की सिफारिश की है। कॉलेजियम की सिफारिश में गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुनीता अग्रवाल और  दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय शामिल है| दोनों मुखी न्यायधीशों का लखनऊ से गहरा संबंध है| इसके अलावा तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अपरेश कुमार सिंह का नाम शामिल हैं।

जस्टिस सुनीता अग्रवाल वर्तमान में गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश हैं। कॉलेजियम ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के लिए सिफारिश की है। उनका मूल हाईकोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट है। उन्होने अवध यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है| जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय वर्तमान में दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं। उनका मूल हाईकोर्ट भी इलाहाबाद हाईकोर्ट है। 16 जून 1965 को उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के मुस्कराई गांव में जन्मे न्यायधीश उपाध्याय ने 1991 में लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक (एलएलबी) की उपाधि प्राप्त की।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow