हरित पैकेजिंग की भूमिका : सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में एक प्रभावी कदम

"The Role of Green Packaging: An Effective Step Towards Achieving Sustainable Development Goals"

Aug 1, 2026 - 11:18
Aug 1, 2026 - 11:24
 0  30
हरित पैकेजिंग की भूमिका : सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में एक प्रभावी कदम

लेखक 

डॉ.अंशुमानश्रीवास्तव

पी.एच.डी.  (आईआईटी,बीएचयू,वाराणसी)

प्रोफेसर, आईआईपी,लखनऊ

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय,

भारत सरकार

आज के युग में जहां पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन गंभीर वैश्विक चिंताएँ बन चुकी हैं, वहाँ "हरितपैकेजिंग" (Green Packaging) एक ऐसा समाधान है जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है, बल्कि सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals - SDGs) को प्राप्त करने में भी अहम भूमिका निभाता है।

हरित पैकेजिंग क्या है?

हरित पैकेजिंग ऐसे पैकेजिंग समाधानों को कहा जाता है जो पर्यावरण के अनुकूल होते हैं। यह पैकेजिंग बायो डिग्रेडेबल, रिसाइक्लेबल, पुनः उपयोग योग्य (Reusable), और न्यूनतम संसाधनों से निर्मित होती है। इसका उद्देश्य  पर्यावरणीय प्रदूषण को कम करना और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन को रोकना होता है। हरित पैकेजिंग टिकाऊ संसाधनों का उपयोग करती है और कचरे को कम करने पर बल देती है।यह उत्पादन प्रक्रिया में ऊर्जा की खपत को घटाकर सतत उपभोग को प्रोत्साहित करती है। पारंपरिक पैकेजिंग विशेष रूप से प्लास्टिक, जलवायु परिवर्तन में योगदान देती है।इसके स्थान पर हरित पैकेजिंग का प्रयोग कार्बन फुट प्रिंट को कम करता है और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को नियंत्रित करता है।हरित पैकेजिंग समुद्रों और जमीन पर जमा होने वाले अपशिष्ट को कम करती है, जिससे जल और भूमि जैव विविधता को संरक्षण मिलता है।हरित पैकेजिंग उद्योग में नवाचार और हरित तकनीकों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं।इससे MSME  और स्टार्टअप्स को भी प्रोत्साहन मिलता है।हरित पैकेजिंग अनुसंधान, नवाचार और स्थायी उद्योग अवसंरचना को प्रेरित करती है, जिससे दीर्घकालीन विकास को बढ़ावा मिलता है।भारत सरकार और निजी क्षेत्र द्वारा हरित पैकेजिंग को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की गई हैं। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पैकेजिंग (आईआईपी) जैसे संस्थान प्रशिक्षण, अनुसंधान और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरणीय रूप से उत्तरदायी पैकेजिंग को बढ़ावा दे रहे हैं।हरित पैकेजिंग केवल एक औद्योगिक विकल्प नहीं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी है जो हमें भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने में मदद करती है।यदि सरकार के साथ-साथ,उद्योग और उपभोक्ता मिलकर इसके प्रति जागरूकता और प्रयास करें, तो सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति कीएक सशक्त और व्यवहारिक दिशा बन सकती है।हरित पैकेजिंग में पर्यावरण के अनुकूल सामग्रियों और डिज़ाइनों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है जो पर्यावरणीय प्रभाव को कम करती है। उदाहरणों में पुनर्चक्रित कार्डबोर्ड और कागज़, बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग मूंगफली, मशरूम पैकेजिंग और समुद्री शैवाल पैकेजिंग शामिल हैं। अन्य विकल्पों में प्लांटेबल पैकेजिंग, हेम्प प्लास्टिक और जैविक वस्त्र शामिल हैं। नालीदार बक्से, टिन के डिब्बे और पुन: प्रयोज्य शॉपिंग बैग जैसी पुन: प्रयोज्य पैकेजिंग भी स्थिरता में योगदान करती है।

 

 

 

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow