Friday, April 18, 2025
Homeविशेषसंविधान निर्माता डॉ अंबेडकर को कृतज्ञ राष्ट का नमन

संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर को कृतज्ञ राष्ट का नमन

लखनऊ : नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के सिद्धांत और आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को शक्ति और गति प्रदान करेंगे। एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:

“सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं।”

उधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने राजधानी लखनऊ के अवध चौराहा एवं आजाद नगर में स्थित भारत रत्न डॉ भीमराव राम जी आंबेडकर की प्रतिमा पर दीप जलाकर कृतज्ञ नमन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments