Latest news :

राहुल के नामांकन में लंबे समय बाद यूपी में दिखा गांधी परिवार

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली में अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया| शुक्रवार को अमेठी और रायबरेली में नामांकन के दौरान लंबे समय बाद गांधी परिवार एकसाथ यूपी में नजर आया| सबसे पहले अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी के एल शर्मा के नामांकन जुलूस में प्रियंका गांधी मौजूद रहीं इसके बाद वो राहुल गांधी के नामांकन में शामिल हुईं| जहां सोनिया गांधी पहले से मौजूद थीं|

गौरतलब है राहुल गांधी को कांग्रेस ने रायबरेली से अपना उम्मीदवार बनाया है। रायबरेली में राहुल के नमकन के दौरान गांधी परिवार के अलावा कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता पहुंचे| इसमें मुख्य रूप से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अविनाश पाण्डेय आदि मौजूद रहे| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने के एल शर्मा के नमकन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वो जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर के एल शर्मा को चुनाव लडवाएंगे|  उन्होने छह मई को दोबारा अमेठी का वादा कर चुनाव के अंत तक रुकने की बात कही|  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *