Latest news :

विधान परिषद चुनाव में राजग गठबंधन के प्रत्याशियों  का नामांकन

लखनऊ। विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में राजग गठबंधन के प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, श्री बृजेश पाठक, अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष श्री आशीष पटेल और सुभासपा के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश राजभर और रालोद के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम आशीष राय की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। विधान परिषद के लिए नामांकन दाखिल करने वालो में भाजपा प्रत्याशी श्री विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेन्द्र सिंह, श्री अशोक कटारिया, श्री रामतीर्थ सिंघल, श्री धर्मेन्द्र सिंह व श्री सतोष सिंह ने नामांकन किया। जबकि अपना दल (एस) से श्री आशीष सिंह पटेल, राष्ट्रीय लोकदल के श्री योगेश चौधरी और सुभासपा के प्रत्याशी के रूप में श्री बिच्छेलाल राम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश खन्ना, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जे.पी.एस. राठौर, श्री बलदेव औलख, प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री श्री शिवभूषण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनीष दीक्षित सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इसके पूर्व पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, सुभासपा अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राजभर, अपना दल (एस) के अध्यक्ष श्री आशीष पटेल, रालोद के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम आशीष राय की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने सभी प्रत्याशियों का स्वागत अभिनंदन कर बधाई दी। इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जे.पी.एस. राठौर, प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला, श्री संजय राय, प्रदेश मंत्री श्री शिवभूषण सिंह सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *