Latest news :

11 वीं राष्ट्रीय वोवीनाम प्रतियोगिता : खिलाड़ियों ने दिखाया मार्शल आर्ट का जलवा

पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने किया विजेताओं का सम्मान

प्रशांत कुमार

स्पोर्ट्स एडिटर

पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही 11 वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में मुकाबले के पहले दिन विजयी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।

महिला भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की 75 किलोग्राम भार वर्ग में पहली स्वर्ण पदक विजेता समीक्षा सिंह पश्चिम बंगाल की रजत पदक विजेता सुप्रिया श्रेष्ठा, झारखंड की अंकिता पांडे और हरियाणा की प्रतिभा सिंह को कांस्य पदक पहना कर सम्मानित किया।

40 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड की काजल, आसाम की रजिया खातून ने रजत और उत्तराखंड की नेहा यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

44 किलोग्राम भार वर्ग में मणिपुर की रोशीना  ने स्वर्ण, आसाम की गुनगुन यादव ने रजत छत्तीसगढ़ पलक साहू व उत्तर प्रदेश कविता देवी ने काश पदक प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के सुशील कुमार ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि उत्तर प्रदेश बी टीम के आशीष सिंह को रजत पदक आसाम के प्रदीप व छत्तीसगढ़ के गोपाल यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किए। एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने उप मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *