Latest news :

विश्व बैंक का अनोखा आंकलन  : श्रीलंका और पाक की ग्रोथ बढ़ाई, भारत की घटाई

संयुक्त राष्ट्र विश्व बैंक का ग्रोथ अनुमान करने का अनोखा तरीका है। बैंक के नए आंकलन में तेजी से बढ़ रहे भारत की वृद्धि दर को घटा दिया है। चौकाने वाली बात यह नहीं है कि विश्व बैंक ने भारत को झटका दिया है। हैरानी की बात यह है कि कंगाली की कगार पर पर पहुँच गए श्रीलंका और संकट ग्रस्त पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में विश्व बैंक को उम्मीद नजर आ रही है। बैंक ने दोनों देशों की वृद्धि दर में बढ़ोत्तरी का आंकलन किया है।    विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को  8.7 फीसदी बताया है। विश्व बैंक का कहना है कि खपत मांग में सुस्त रिकवरी और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बढ़ती अनिश्चितताओं के कारण भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान में कटौती की गई है। दूसरी ओर आर्थिक संकट झेल रहे श्रीलंका और पाकिस्तान के ग्रोथ अनुमान को बढ़ा दिया है। श्रीलंका में फिलहाल विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो गया है। इस समय में जरूरी चीजों की भारी कमी है। इसके बावजूद विश्व बैंक ने 2022 के लिए उसके ग्रोथ अनुमान को 2.1 फीसदी से बढ़ाकर 2.4 फीसदी कर दिया है। इसी तरह जून में खत्म होने वाले मौजूदा वित्त वर्ष के लिए पाकिस्तान के ग्रोथ अनुमान को 3.4 फीसदी से बढ़ाकर 4.3 फीसदी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *