Latest news : T-20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका की फाइनल में भारत से भिड़ंत| अंतर्राष्ट्रीय : रूस को प्रतिबंधित छोटी और मध्यम दूरी की मिसाइलों का उत्पादन करना चाहिए: पुतिन|  बोइंग के कैप्सूल की समस्या का समाधान के लिए स्पेस में रहेंगे दो अंतरिक्ष यात्री: NASA|  ट्रंप के खिलाफ लड़ाई में बहुत कुछ दांव पर लगा है: बराक ओबामा|  रूस से 10 यूक्रेनी नागरिक कैदियों को रिहा कराया गया: राष्ट्रपति जेलेंस्की|  

राष्ट्र की बढ़ती अर्थव्यवस्था में किसान का बड़ा योगदान – उपराष्ट्रपति

किसान कृषि उत्पादों के व्यवसाय, उनसे जुड़े उद्योगों और उनके मूल्य संवर्धन में भागीदार बनें – उपराष्ट्रपति

उत्तराखंड के अपने एक दिवसीय दौरे में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का दौरा किया और विश्वविद्यालय के शिक्षकगणों के साथ संवाद किया। राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में कृषि और किसानों के महत्व को रेखांकित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि “भारत को 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने के महायज्ञ में सबसे महत्वपूर्ण आहुति किसान की होगी।” उपराष्ट्रपति ने किसानों को कृषि उत्पादों के व्यवसाय, उनसे जुड़े उद्योगों में भागीदार बनाने पर ज़ोर दिया।  उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि उत्पादों की मार्केटिंग और उनके मूल्य संवर्धन में शामिल होना चाहिए।  श्री धनखड़ ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों को किसानों में उच्च मूल्य वाली उपज और नई तकनीकों के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *