Latest news :

सुलगते फ़्रांस में योगी की कानून व्यवस्था की डिमांड

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था के दीवाने देश ही नहीं बल्कि दुनियां के विकसित देश माने जाने वाले फ़्रांस में भी हैं| फ़्रांस इन दिनों हिंसा की आग में सुलग रहा है| जिसको शांत करने के लिए वहां के लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग कर रहे हैं|क्योंकि लोगों को विश्वास है कि योगी फ़्रांस में जारी हिंसा को रोक सकते हैं|

गौरतलब है कि फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस की गोली से युवक की मौत हो गई थी। मंगलवार को पेरिस के उपनगर नैनटेरे शहर में यातायात उल्लंघन के लिए युवक को रोकने के कोशिश की गई थी, लेकिन वो नहीं रुका तो पुलिस ने गोली चला दी थी। इस घटना में 17 साल के युवक की मौत हो गई| इस घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया और लोग भी काफी आक्रोशित हो गए। लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा भड़क उठा और वो सड़क पर उतर आए।

जिसके बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन आगजनी की घटनाएं लगातार जरी हैं। ऐसे में फ़्रांस की जनता भारत से मांग कर रही है कि योगी आदित्यनाथ  को फ्रांस में भेज दिया जाए जिससे वहां दंगों को शांत किया जा सके।

पूरे मामले में जर्मनी के प्रोफ़ेसर एन जान कैम ने ट्वीट किया और योगी को हिंसाग्रस्त देश में भेजने की मांग की। प्रोफेसर ने ट्विटर पर लिखा, ‘भारत को वहां (फ्रांस) दंगे की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए योगी आदित्यनाथ को फ्रांस भेजना चाहिए। हे भगवान, वह 24 घंटे के भीतर ऐसा करें।’ गौरतलब है फ्रांस में भड़की हिंसा को 4 दिन हो चुके हैं। पेरिस की सड़कों पर उपद्रवियों का तांडव देखने को मिल रहा है। यहां अशांति और दंगे जैसे हालात बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *