अलका प्रमोद लखनऊ शाखा की अध्यक्ष, डॉ मनीष व करुणा पांडे उपाध्यक्ष
लखनऊ : विद्योत्तमा फाउंडेशन विद्योत्तमा फाउंडेशन की लखनऊ शाखा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया| संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध मिश्रा की अध्यक्षता में वरिष्ठ साहित्यकार अलका प्रमोद को अध्यक्ष मनोनीत किया गया| उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार डॉ मनीष शुक्ल व डॉ करुणा पांडे को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया| नवगठित कार्यकारिणी में महासचिव पद पर डॉ स्मिता मिश्रा, मीडिया प्रभारी श्रीमती आर्यावर्ती सरोज चुनी गई| सांस्कृतिक सचिव कविता काव्या सखी, सचिव सामाजिक कार्य श्री योगेश प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव श्रीमती रश्मि शुक्ला शील, सहायक सचिव सौम्या मिश्रा एवं सहायक मीडिया प्रभारी पायल लक्ष्मी सोनी मनोनीत किए गए| संगठन सचिव के पद पर लेखिका जरीन अंसारी नियुक्त की गई| संस्था की राष्ट्रीय समन्वयक सुनीता माहेश्वरी और रागिनी वाजपेई ऑन लाइन कार्यक्रमों का संयोजन करेंगी| राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध मिश्रा ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि संस्था राष्ट्रीय स्तर पर समाज सेवा एवं साहित्य सेवा में संलग्न है| संस्था की वृद्ध जनों की सेवा के लिए निरंतर सेवा शिविरों का आयोजन होता है| इसके साथ वार्षिक समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर देशभर के साहित्यकार सम्मानित किए जाते हैं| लखनऊ शाखा की अध्यक्ष अलका प्रमोद ने संस्था के आगामी कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की| संचालन डॉ मनीष शुक्ल ने किया| आभार राष्ट्रीय सचिव डॉ सी पी मिश्र ने किया| इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप डॉ अलका अस्थाना, आर्यावर्ती सरोज, कानपुर से अन्नपूर्णा वाजपेई व अर्चना त्रिपाठी, पूर्णिमा त्रिपाठी, रश्मि शील शुक्ला, नासिक से सुनीता माहेश्वरी, योगेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे|