न्यूयार्क : यूक्रेन को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अब की नीति से यू टर्न ले लिया है| अब अमेरिका जेलेन्स्की की जगह रूसी राष्ट्रपति पुतिन की ओर खड़ा नजर आ रहा है| अभी तक जहां यूक्रेन- रूस युद्ध में अमेरिका ने खुलकर यूक्रेन की सहायता की| वहीं ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका ने मदद से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं|
अमेरिका दौरे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ओवल ऑफिस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की तीखी बहस हुई है| इस दौरान जेलेंस्की थोड़े परेशान दिखे| इस घटना ने रूसी अधिकारियों को खुश किया होगा और यूक्रेन का समर्थन करने वालों को निराश किया होगा| ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस के बाद कई देश अब जेलेंस्की के समर्थन में आ गए हैं| इनमें स्लोवेनिया, बेल्जियम, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, कनाडा, रोमानिया, क्रोएशिया, फिनलैंड, एस्तोनिया, लातविया, नीदरलैंड, फ्रांस, लक्समबर्ग, पुर्तगाल, स्वीडन, जर्मनी, नॉर्वे, चेक रिपब्लिक, लिथुआनिया, मोलदोवा, स्पेन, पोलैंड, यूके, ईयू ब्लॉक शामिल हैं| इसके साथ इटली ने शिखर सम्मेलन का आह्वान किया| जिसके बाद ज़्यादातर देश दो पालों में बंटे नजर आ रहे हैं| लोगों का मानना है कि भविष्य में रूसी आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन की सुरक्षा के आश्वासन के बिना कोई शांति समझौता नहीं किया जा सकता|