Latest news :

टी -20 विश्व कप : टीम इंडिया तीसरी बार विजेता

  • प्रधानमंत्री मोदी ने टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी

अहमदाबाद :  टीम इंडिया के धुरंधरों ने टी- 20 विश्व कप क्रिकेट में सारे मिथक तोड़कर चमत्कार कर दिया| भारतीय टीम न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर तीसरी बार विश्व विजेता बनी| संजू सैमसन (89), अभिषेक शर्मा (52), ईशान किशन (54) और शिवम दुबे (26) की धुआंधार बल्लेबाजी से भारत ने 255 रनों का अंबार लगा दिया| तो जसप्रीत बुमराह (4 विकेट) और उपकप्तान अक्षर पटेल (3 विकेट) की जादुई गेंदबाजी ने भारत को जीत का तिलक लगाया| भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया| कप्तान सूर्य कुमार यादव अब देश के विश्व विजेता कप्तानों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं| भारतीय टीम की जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है|   

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि यह शानदार जीत टीम के असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने ज़बरदस्त हौसला दिखाया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा;

“चैंपियन्स!

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई! यह शानदार जीत टीम के असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क को दर्शाता है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने ज़बरदस्त हौसला दिखाया। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है।

शाबाश, टीम इंडिया!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *