नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ‘टैरिफ वार’ का जवाब अपने ही अंदाज में दे दिया है| पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि भारत किसी कि कीमत पर किसान, पशुपालकों और मछुवारों के हितों से समझौता नहीं करेगा| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरित क्रांति के प्रणेता एम स्वामीनाथन की शताब्दी सम्मेलन ने कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि है| भारत इनके हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा| पीएम ने इसके लिए कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार होने कि बात कही|
प्रधानमंत्री ने पूसा संस्थान में विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे देश के मछुआरों के लिए, मेरे देश के पशु पालकों के लिए आज भारत तैयार है| किसानों की आय बढ़ाना, खेती पर खर्च कम करना, आय के नए स्रोत बनाने के लक्ष्यों पर हम लगातार काम कर रहे हैं| हमारी सरकार ने किसानों की ताकत को देश की प्रगति का आधार माना है|
पीएम मोदी ने बताया कि हाल ही में पीएम धन धान्य योजना को भी मंजूरी दी गई है| इसके तहत उन 100 जिलों को चुना गया है, जहां खेती पिछड़ी रही| यहां सुविधाएं पहुंचाकर, किसानों को आर्थिक मदद देकर, खेती में नया भरोसा पैदा किया जा रहा है| 10 हजार FPOs के निर्माण ने छोटे किसानों की संगठित शक्ति बढ़ाई है| उन्होंने कहा कि कोर्पोरेटिव और सेल्फ हेल्फ ग्रुप को आर्थिक मदद ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दी है| पीएम ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि से मिलने वाली सीधी सहायता ने छोटे किसानों को आत्मबल दिया है| पीएम फसल बीमा योजना ने किसानों को जोखिम से सुरक्षा दी है| उन्होने कहा कि किसान हित के लिए कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं|