महिला दिवस पर लेखिका ज़रीन साहित्यिक उद्यमी पुरस्कार से सम्मानित
गुरुग्राम: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उभरती हुई लेखिका जरीन अंसारी को साहित्यिक उद्यमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया| एंटरप्राइजिंग दिव्वाज़ की ओर से ज़रीन को रोड उत्सव 3.0 – महिला पुरस्कार समारोह 2026 में यह पुरस्कार प्रदान किया गया| इस मौके पर जरीन ने कहा कि लेखन ने न सिर्फ सपनों को नई उड़ान दी है| लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ने की प्रेरणा दी है| एंटरप्राइजिंग दिव्वाज़ ने कहा कि ज़रीन एक प्रतिभाशाली लेखिका और कलाकार के रूप में, अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को बहुत खूबसूरती से प्रस्तुत करती हैं| वे पाठकों और कला प्रेमियों दोनों को प्रेरित करती है।
विश्व महिला दिवस के मौके पर युवा उभरती हुई लेखिका को सम्मानित करते हुए कहा कि वे अपने साहित्यिक सफ़र और उद्यमशील सोच के माध्यम से, कला और साहित्य की दुनिया में एक महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रही हैं। उनका जुनून और समर्पण वास्तव में उन्हें एक उभरता हुआ सितारा बनाता है।

