नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव प्रचार थमने के बाद मतदान की तैयारी पूरी हो गई है। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश में जुटी है। वहीं, बीजेपी और कांग्रेस इस बार सत्ता में वापसी के लिए जोर लगा रही है। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीती थीं। वहीं बीजेपी को महज 8 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस का लगातार दूसरी बार दिल्ली से सफाया हो गया था। इस बार चुनाव से कुछ समय पहले अरविंद केजरीवाल ने अपने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद आतिशी मार्लेना राज्य की सीएम बनी थीं।