Sunday, August 10, 2025
Homeडिफेंसविद्यार्थी पढ़ेंगे फील्ड मार्शल मानेकशॉ, ब्रिगेडियर उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की...

विद्यार्थी पढ़ेंगे फील्ड मार्शल मानेकशॉ, ब्रिगेडियर उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की शौर्य गाथा  

नई दिल्ली : कक्षा सात और के विद्यार्थी अब अपने कोर्स में फील्ड मार्शल मानेकशॉ, ब्रिगेडियर उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की शौर्य गाथा पढ़ेंगे| मौजूदा शैक्षणिक वर्ष में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में कक्षा 8 (उर्दू), कक्षा 7 (उर्दू) और कक्षा 8 (अंग्रेजी) में देश के इन महान सपूतों के अध्याय जोड़े गए हैं।

नए शुरू किए गए अध्यायों का उद्देश्य विद्यार्थियों को साहस और कर्तव्य की प्रेरणादायक कहानियां प्रदान करना है। भारत के पहले फील्ड मार्शल अधिकारी फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को फील्ड मार्शल का पद प्रदान किया गया था। उनको असाधारण नेतृत्व और रणनीतिक कौशल के लिए याद किया जाता है। महावीर चक्र और परमवीर चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा ने राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी और सर्वोच्च बलिदान के प्रतीक बने हुए हैं।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (एनडब्ल्यूएम) को एक प्रमुख राष्ट्रीय स्थल के रूप में स्थापित करने के प्रयासों के अंतर्गत रक्षा मंत्रालय ने शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के साथ मिलकर एनडब्ल्यूएम और उससे संबंधित संदर्भों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया है।

इन कहानियों और पाठ्यक्रम में इनके समावेश के माध्यम से छात्र न केवल भारत के सैन्य इतिहास की जानकारी प्राप्त करेंगे, बल्कि सहानुभूति, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर महत्वपूर्ण जीवन के सबक भी सीखेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी 2019 को नई दिल्ली के इंडिया गेट स्थित प्रतिष्ठित सेंट्रल विस्टा ‘C’ हेक्सागन में स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक राष्ट्र को समर्पित किया। इस स्मारक की स्थापना सभी नागरिकों में देशभक्ति, उच्च नैतिक मूल्यों, बलिदान, राष्ट्रीय भावना और अपनेपन की भावना जगाने के लिए की गई थी। साथ ही यह राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे बहादुर सैनिकों को एक उचित श्रद्धांजलि भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments