Latest news :

admin

सिनेप्रेमी युवाओं का ढंग हमेशा ही विपरीत रहा है

लेखक : दिलीप कुमार आजकल एनिमल फ़िल्म चर्चा का विषय बनी हुई है. बनना भी चाहिए, क्योंकि हिन्दी सिनेमा की दूसरी सबसे कामयाब फ़िल्म बन गई है. मैं रणबीर का बहुत बड़ा प्रसंशक हूं, फिर भी एनिमल फ़िल्म मैं झेल नहीं पाया, और फ़िल्म आधी छोड़कर ही चला आया. मुझे तो विचित्र नहीं लगा, और भारी मन से इस बात को स्वीकार करता हूँ, क्योंकि मैं फ़िल्म देखने से पहले कहानी, निर्देशक, ऐक्टर सबकुछ समझने के बाद अपने तीन घण्टे खर्च करता हूँ…. मैं जानता हूं एक फिल्म बनने में कई परिवारों के लोगों की मेहनत शामिल होती है, इसलिए फिल्म न देखने का आव्हान मैं कभी नहीं कर पाता, अतः लिख देता हूं फिल्म मुझे पसंद नहीं आई, हालांकि मेरी पसंद सार्वभौमिक सत्य नहीं है, हो सकता है आपको पसंद आए. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, हर कोई अपने विचार रख सकता है. हमारे विचार ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंचते, लेकिन जावेद अख्तर साहब जैसे नामचीन हस्तियों का बोलना मतलब पूरे समाज़ में उनका भाषण असर करता है. जावेद अख्तर साहब ने कहा – “एनिमल फिल्म में नायक – नायिका को मारता है, और कहता है मेरे जूते चाटो’ ग़र ऐसी फ़िल्में ब्लॉकबस्टर हो रहीं हैं तो यह समाज के लिए बहुत ख़तरनाक बात है”. यह सुनकर एनिमल फिल्म के रायटर संदीप रेड्डी वांगा ने जावेद अख्तर साहब की रायटिंग स्किल पर ही सवाल उठा दिया, जो न काबिले बरदाश्त है. आप अपनी बात रख सकते थे, कोई प्रश्न कर सकते थे, जावेद अख्तर साहब सम्मानित इंसान हैं, वो खुद बड़ी विनम्रता पूर्वक जवाब देते, मुझे संदीप का जवाब अभद्र लगा हमें अपने से बड़ों के प्रति ऐसे कटुता के शब्द नहीं बोलने चाहिए. मैं जावेद अख्तर साहब से पूर्णतः सहमत हूँ, ऐसी फ़िल्में समाज के लिए हानिकारक हैं, लेकिन मेरा एक छोटा सवाल यह भी है ‘जैसा कि मैंने पहले बोला कि मेरी पसंद सार्वभौमिक सत्य नहीं है, और न ही जावेद अख्तर साहब की फ़िर भी वो कौन से लोग हैं जिन्होंने एनिमल फिल्म को’ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर’ बना दिया? सवाल तो करना पड़ेगा. मैं जवाब देना चाहता हूं, वो इसलिए कि’ सिनेप्रेमी युवाओं का ढंग हमेशा ही विपरीत रहा है’. जी हां यह बात मैं बड़ी जिम्मेदारी से कह रहा हूं. जब हिन्दी सिनेमा में अमर प्रेम, आराधना, गोलमाल, चुपके – चुपके जैसी शुद्ध पारिवारिक फ़िल्में बन रहीं थीं, दूसरी ओर पार, बाज़ार, चश्मे बद्दूर, अर्धसत्य, सद्गति,…

Read More

राममय राष्ट्र: २२ तक स्वच्छता अभियान

लखनऊ । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आवाह्न पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी जिलों में पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में मंदिरों और मठों पर श्रमदान कर वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान कर रहे है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री त्रयंबक त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार 15 जनवरी को प्रदेश सरकार के मंत्री श्री दयाशंकर सिंह बलिया, श्री कपिलदेव अग्रवाल बिजनौर, श्री अरूण कुमार सक्सेना बरेली, श्री संदीप सिंह कासगंज, श्री असीम अरूण कन्नौज, श्री जसवन्त सैनी व श्री ब्रजेश सिंह सहारनपुर, श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु‘ वाराणसी, श्रीमती रजनी तिवारी हरदोई, श्री मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी‘ ललितपुर, श्री सतीश शर्मा बाराबंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज सिंह अयोध्या, श्री सलिल विश्नोई लखनऊ, श्री संतोष सिंह आगरा, श्रीमती कान्ताकर्दम हापुड़, श्री दिनेश कुमार शर्मा हाथरस, श्रीमती नीलम सोनकर बलिया, प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला अमेठी, श्री संजय राय लखनऊ, श्रीमती प्रियंका सिंह रावत बाराबंकी, प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी मुरादाबाद, श्री शिव भूषण सिंह बहराइच, श्री अभिजात मिश्रा मीरजापुर, श्री शंकर लोधी लखनऊ जिला, श्री डीपी भारती हाथरस, श्रीमती पूनम बजाज हाथरस, श्री सुरेश पासी अमेठी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री कामेश्वर सिंह गोरखपुर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय गोण्ड लखनऊ, एमएलसी श्री श्रीचन्द्र शर्मा गौतमबुद्धनगर में स्वच्छता अभियान में सम्मिलित रहेंगे।

Read More

आगमन का 11 वां स्थापना दिवस : निशांत ने संभाली पवन जी जैन की साहित्यिक विरासत

साहित्यिक संस्था ‘आगमन’ का 11 वाँ स्थापना दिवस बुद्ध रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया|  संस्था के जनक स्वर्गीय पवन जैन के निधन के बाद पहली बार हो रहे समारोह में पिता की साहित्यिक विरासत पुत्र ने संभाली| कार्यक्रम में देश-विदेश में बसे, आगमन मंच के 170 आजीवन सदस्यों की काव्य-रचनाओं के साझा-संकलन ‘अनन्या’ का विमोचन किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत पी जैन कार्यक्रम कि सफलता का श्रेय अपनी टीम को दिया|  साहित्यिक संस्था के देश में ही नहीं, विदेश में भी बहुत से आजीवन सदस्य हैं। हर वर्ष आगमन सितम्बर में स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मानती है मगर इस वर्ष जून के माह में आगमन  के संस्थापक पवन जैन कालकावलित हो गए जिसके कारण सितम्बर के स्थापना दिवस को स्थगित कर दिया गया था। 24 दिसंबर 2023 को लखनऊ के बुद्ध रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम, गोमती नगर में,…

Read More

पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने वीर बाल बालकों को किया नमन

 – गुरु गोविन्द सिंह जी के चार साहिबज़ादों और माता गुजरी जी को नमन किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने वीर बाल दिवस के अवसर पर आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित गुरुद्वारा श्री बड़ी संगत साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे को गुरु नानक देव जी व गुरु तेग बहादुर जी की संगत का आशीष प्राप्त है। X पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ‘वीर बाल दिवस’ के दिन यहाँ सत्संग सुनना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों द्वारा छोटी उम्र में ही धर्म और सत्य की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे। X प्लेटफॉर्म पर एक अन्य पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोविन्द सिंह जी के चार साहिबज़ादों और माता गुजरी जी को नमन किया। श्री अमित शाह ने कहा कि चार साहिबज़ादों और माता गुजरी ने मुग़लों के निर्दयी शासन का साहस के साथ सामना किया और धर्म परिवर्तन से इंकार करते हुए शहादत को चुना। उन्होंने कहा कि उनका अतुलनीय साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने चार साहिबज़ादों के शहीदी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर उनके त्याग की कहानी को देश और दुनिया के हर कोने में पहुंचाया है।

Read More

वतन को जानने के लिए राष्ट्रपति से मिले जम्मू-कश्मीर के युवा 

 ‘वतन को जानो’ कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के एक युवा प्रतिनिधिमंडल ने आज (25 दिसंबर, 2023) राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि ‘वतन को जानो’ कार्यक्रम का उद्देश्य उन्हें देश की कला, संस्कृति, सभ्यता और देश में हो रहे विकास कार्यों से अवगत कराना है। अपनी यात्रा के दौरान उन्हें एहसास हुआ होगा कि हम अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं, अलग-अलग कपड़े पहनते हैं, अलग-अलग जीवनशैली अपनाते हैं, लेकिन, हम एक हैं। यही एकता हमारी असली ताकत है। हमें इसे और मजबूत करना है।’ राष्ट्रपति ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के विकास में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। भारत सरकार और स्थानीय प्रशासन लोगों की प्रगति के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। आम लोगों के लाभ के लिए शासन-प्रशासन में प्रौद्योगिकी का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। डिजिटल जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ते हुए, प्रशासन ने शासन को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने कहा कि प्रभावी वितरण और पारदर्शिता सुशासन का आधार है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि इसी सोच के साथ 1100 से अधिक सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है जो आम जनता के हित में है। राष्ट्रपति ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवा भारत की मुख्यधारा का हिस्सा बनकर अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं। लेकिन आज भी कुछ तत्व निहित स्वार्थों के कारण नहीं चाहते कि कश्मीर आगे बढ़े। हालाँकि, जिस तरह से सरकार जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और शिक्षा में निवेश कर रही है, वह दिन दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर भारत में प्रगति का आदर्श प्रस्तुत करेगा। राष्ट्रपति ने युवा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से सरकार द्वारा किए जा रहे विकासात्मक प्रयासों का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से उनके जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए नशीली दवाओं, असामाजिक तत्वों और नकारात्मक प्रचार से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सभी को उचित अवसर प्रदान करता है, बस उन्हें इस पर विश्वास करना होगा और समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ना होगा।

Read More

ये जीत गरीब, किसान, युवा आदिवासी, नारीशक्ति की जीत : पीएम

राजस्थान, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार  ने कहा आज सुशासन की जीत हुई है| भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निर्भर भारत की जीत हुई है| विकसित भारत के संकल्प की जीत हुई है| ये जीत वादों को पूरा करने की गारंटी की जीत है| उन्होंने कहा कि जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा बीजेपी है| पीएम ने कहा कि…

Read More

फिल्म निर्माताओं के लिए फायदे का सौदा डिजिटल संरक्षण

आज फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्म या फाइल आधारित प्रस्तुतियों को डिजिटल माध्यम में सुरक्षित रूप से संग्रहीत करने की लगातार सामने आ रही आवश्यकता का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय पर विचार-विमर्श करने के लिए आज 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, गोवा में ‘डिजिटल मोशन पिक्चर प्रिजर्वेशन’ पर एक मास्टरक्लास सत्र आयोजित किया गया। अनुभवी फिल्म रेस्टॉरेशन (पुनर्स्थापन) विशेषज्ञ और फिल्म इतिहासकार थियोडोर ई ग्लक के नेतृत्व में हुई मास्टरक्लास का उद्देश्य मोशन पिक्चर को डिजिटल प्रारूप में संरक्षित करने में ‘अकादमी डिजिटल प्रिजर्वेशन फोरम’ के प्रयासों पर जोर देना था। यह ‘अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ के तहत आने वाली विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद की एक पहल है। अपने संबोधन में थियोडोर ई ग्लक ने मूल रचना के सौंदर्यशास्त्र को नुकसान न पहुंचाने के लिए पुनर्स्थापन पेशेवरों द्वारा अपनाए जाने वाले उत्कृष्ट संतुलन को रखांकित किया। उन्होंने कहा, “मूल काम की कलात्मक प्रामाणिकता और प्रयोजन को संरक्षित करते हुए डिजिटल संरक्षण की मांग को पूरा करना एक बड़ी चुनौती है। प्राथमिक लक्ष्य फिल्म को बदलने के बजाय उसमें सुधार करना होना चाहिए।” उन्होंने किसी भी पुनर्स्थापना परियोजना में फिल्म निर्माताओं के मूल कलात्मक प्रयोजन का सम्मान करने के महत्व को भी रेखांकित किया। मास्टर क्लास की मुख्य बातों में से एक पुनर्स्थापना और संरक्षण में आने वाली भारी लागत थी। उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा, “खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप पुनर्स्थापना परियोजना के माध्यम से क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।” थिओडोर ने मानवीय हस्तक्षेप के व्यापक महत्व को रेखांकित करते हुए फिल्म संरक्षण के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उभरती भूमिका को भी स्वीकार किया।

Read More

10,000 किलोमीटर की क्रॉस-कंट्री रैली के लिए कश्मीर से 150 महिला सीआरपीएफ अधिकारी रवाना

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से सीआरपीएफ ने आज सीआरपीएफ महिला बाइकर्स के एक समूह “यशस्विनी” के साथ एक क्रॉस-कंट्री बाइक अभियान शुरू किया। देश की महिला शक्ति या नारी शक्ति का उत्सव मनाने के लिए सीआरपीएफ महिला अधिकारियों का समूह आज सुबह श्रीनगर से  देशव्यापी रैली के लिए रवाना हुआ। जम्मू-कश्मीर के…

Read More

पहले आपकी ‘मुस्कान’, लखनऊ की पहचान

मुस्कराए लखनऊ की काव्य गोष्ठी ने कवियों ने बाँधा समां लखनऊ| पहले आपकी मुस्कान, यही तहजीब है लखनऊ की पहचान… ! ‘मुस्कराए लखनऊ’ व आगमन की ओर से राष्ट्रीय पुस्तक मेला में आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने कुछ इसी तरह की कविताओं से समां बाँध दिया| गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जाने- माने कवि…

Read More

एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों का सम्मान

एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है| भारत अब तक 6 स्वर्ण पदक जीत चुका है| खिलाड़ियों की उपलब्धि पर चारों ओर उत्साह है| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में घुड़सवारी ड्रेसेज व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अनुष अग्रवाला को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा; “एशियाई खेलों…

Read More