Latest news :

परमाणु पनडुब्बी करेगी दुश्मन के दांत खट्टे

भारत अब जमींन से ही नहीं जल से भी दुश्मन के दांत खट्टे कर सकता है! भारत ने समंदर के भीतर से दुशमन को सबक सिखाने के लिए बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट किया है! रक्षा मंत्रालय ने बंगाल की खाड़ी में बैलिस्टिक मिसाइल के सफल टेस्ट का एलान किया है! यह टेस्ट आईएनएस अरिहंत से किया गया है।

अब भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन समंदर के नीचे से ही चीन और पाकिस्तान को टारगेट कर सकती है। इससे एक बात और साफ हो गई है कि स्वदेशी आईएनएस अरिहंत क्लास की सबमरीन हर पहलू पर काम करना शुरू कर चुकी है। यह दुश्मन के लिए बड़ी चेतावनी भी है। सूत्रों के अनुसार अरिहंत कम दूरी की के-15 मिसाइलों से लैस है। 3,500 किमी की दूरी तक मार करने वाली K-4 SLBM का डिवेलपमेंट ट्रायल पूरा हो चुका है लेकिन इसे पूर्ण रूप से शामिल किया जाना बाकी है। अमेरिका, रूस, यूके, फ्रांस और चीन के बाद भारत दुनिया का छठवां देश है जिसके पास बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस न्यूक्लियर सबमरीन है।

यह टेस्ट ऐसे समय में हुआ है जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में तनातनी बरकरार है और दोनों देशों ने 50,000 से ज्यादा सैनिकों की तैनाती कर रखी है। बड़े हथियार भी मोर्चे पर लगाए गए हैं। दोनों देशों के बीच 30 महीने से सैन्य गतिरोध बना हुआ है। उधर दुनिया रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर आशंकित है। दुनियां में परमाणु युद्ध की आशंका के बीच भारत की ये उपलब्धि सुरक्ष कि द्रृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *