Latest news :

“नौ वर्षों में परिवारवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार तथा अपराध की राजनीति समाप्त”  

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण को समर्पित केन्द्र सरकार ने देश में विकास को राजनीति का केंद्र बनाया है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार तथा अपराध की राजनीति को समाप्त कर विगत 9 वर्षों में देश मोदी जी के नेतृत्व में देश की आर्थिक व सामरिक उन्नति तथा गरीब के के लिए घर, बिजली, पानी, पढाई व दवाई की व्यवस्था की गई। आज विपक्ष भ्रष्टाचार से अर्जित साम्राज्य के दरकने से तिलमिलाया हुआ भी है और तमतमाया हुआ भी है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन नए गठबंधन करने वाले विपक्षी दलों को बताना चाहिए कि उनके गठबंधन के पुराने साथी अब कहां है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बुधवार को मुजफ्फरनगर तथा बिजनौर में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित किया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने भी जनसभा को सम्बोधित किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की प्राथमिकता में किसान कल्याण है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने गन्ने के उचित एवं लाभकारी मूल्य को बढ़ा कर गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। इस निर्णय के लिए मोदी सरकार को बधाई तथा धन्यवाद।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता लगातार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की राज्य की भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के दरबार में पहुंच रहे है। उन्होने कहा कि विपक्ष के पास कहने को और बताने को कुछ नहीं है। वह जनता को भ्रमित करने के लिए गठबंधन का राग अलाप रहे है। विपक्षी दल 2017, 2019 व 2022 में गठबंधन करके चुनाव लड़ चुके है। विपक्षी दलों को बताना चाहिए कि उनके गठबंधन के पुराने साथ अब कहां है। गठबंधन के दलों में एक-दूसरे के प्रति अविश्वास है और इन सभी दलों के प्रति जनता में अविश्वास है। उन्होंने कहा कि 2024 में देश में फिर कमल खिलेगा और श्री नरेन्द्र मोदी जी फिर एक बार प्रधानमंत्री बनेंगे, यह देश की जनता ने संकल्प कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *