Latest news :

शोध : एटम वॉर हुआ तो नष्ट हो जाएंगी दुनियाँ भर की फसलें

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध न थमने से भविष्य को लेकर गंभीर आशंका को जन्म दे दिया है। एकओर रूस लगातार अमेरिका को चुनौती दे रहा है तो चीन भी विश्व शांति के लिए खतरा बनता जा रहा है। ऐसे में अगर  छोटे पैमाने पर भी परमाणु युद्ध होता है तो इसके परिणाम इतने घटक होंगे कि दुनियाँ तबाह हो जाएंगे। फसलें नष्ट हो जाएंगी और पूरी दुनियाँ भुखमरी कि कगार पर पहुँच जाएगी।

यह निष्कर्ष शोध के बाद रटगर्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने निकाला है। उन्होने संभावित परमाणु युद्ध के प्रभावों का मानचित्रण किया। नेचर फूड जर्नल में पब्लिश एक स्टडी में बताया गया है कि अमेरिका और रूस के बीच एक पूर्ण पैमाने पर युद्ध, सबसे खराब स्थिति, होगी. यह दुनिया की आधे से ज्यादा जनसंख्या को खत्म कर देगा। दुनिया भर में खाद्य संकट के विनाशकारी परिणाम दिखेंगे। स्टडी के मुताबिक अगर केवल भारत और पाकिस्तान के बीच ही एक छोटा न्यूक्लियर युद्ध होता है तो पांच साल में दुनिया में सात फीसदी फसल उत्पादन में गिरावट आएगी। वहीं, रूस और अमेरिका के युद्ध में तीन से चार सालों में 90 फीसदी फसल उत्पादन गिरेगा। इस परमाणु युद्ध में पांच अरब लोग मारे जाएंगे।  इतने लोगों के मरने का कारण केवल बम ही नहीं बल्कि अकाल भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *