Friday, October 18, 2024
Homeक्राइमएक्शन : फर्जी वेबसाइट से जल शक्ति मंत्रालय में भर्ती का खेल

एक्शन : फर्जी वेबसाइट से जल शक्ति मंत्रालय में भर्ती का खेल

जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास, और गंगा संरक्षण (डीओडब्ल्यूआर, आरडी और जीआर), विभाग के संज्ञान में यह बात आई है कि एक फर्जी वेबसाइट, https://niwrb-gov.org राष्ट्रीय सिंचाई और जल संसाधन बोर्ड के तहत प्रशासन अधिकारी, सींचपाल और सींचपाल पर्यवेक्षक के पदों के लिए भर्ती करने का दावा करती है।

जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास, और गंगा संरक्षण विभाग की ओर से यह स्पष्ट किया जाता है कि उपरोक्त वेबसाइट फर्जी है और राष्ट्रीय सिंचाई और जल संसाधन बोर्ड नामक कोई भी संगठन इस विभाग से संबंधित नहीं है।

जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास, और गंगा संरक्षण विभाग ने आगे की उचित कार्रवाई के लिए साइबर क्राइम ऑनलाइन पोर्टल पर उपरोक्त फर्जी वेबसाइट के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही, इस विभाग द्वारा भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रत्युत्तर टीम (सीईआरटी-इन) से फर्जी वेबसाइट को ब्लॉक करने और वेबसाइट के मालिकों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments