Latest news :

हिन्दू दल के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

राष्ट्रीय हिन्दू दल की दिल्ली इकाई ने नव नियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें वाराणसी शेफ एसोसिएशन के प्रेजिडेंट रविकांत पाठक मुख्य अतिथि रहे।

इस मौके पर राष्ट्रीय हिन्दू दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री सौरभ और दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश भट्ट जी के साथ अन्य पदाधिकारी दिल्ली प्रदेश सचिव श्री संजय मिश्रा जी, उपसचिव श्री महेंद्र सिंह रावत जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुश्री मीनू कुमार जी, संगठन मंत्री युवा मोर्चा श्री राजकुमार जी, करोल बाग जिलाध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव पासवान जी उपस्थित रहे।

इस मौके पर दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश भट्ट जी ने कहा कि संगठन के माध्यम से हमे सभी हिन्दुओ को संगठित करने के साथ साथ उन्हें अपने धर्म और संस्कृति के बारे में शिक्षित भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *