Latest news :

नेशनल स्वीमिंग चैम्पियनशिप में दिशा और अनुराग ने लहराया जीत का परचम

75वीं सीनियर नेशनल एक्विटिक चैंपियनशिप- 2022 में प्रदेश के तैराकों ने जीता स्वर्ण और कांस्य पदक

प्रशांत कुमार

Sports editor

गुवाहाटी में आयोजित 75वीं सीनियर नेशनल एक्विटिक चैंपियनशिप- 2022 में प्रदेश के तैराकों ने जीत का झण्डा लहरा दिया! प्रतियोगिता के दूसरे दिन दिशा भण्डारी और अनुराग सिंह ने पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया गौतमबुद्ध नगर की तैराक दिशा ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीत तहलका मचा दिया ! यूपी स्वीमिंग एसोसिएशन के पदाधियारियों ने विजेताओं को बधाई दी है!

गुवाहाटी में चल रही 75वीं सीनियर नेशनल एक्विटिक चैंपियनशिप का दूसरा दिन प्रदेश ने तैराकों के नाम रहा! इसमें गौतमबुद्ध नगर की दिशा भण्डारी ने में 400 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया ! दिशा ने यह उपलब्धि 5 मिनट 14 सेकंड में हासिल की! 15 0 मीटर फ्री स्टाइल में अनुराग सिंह ने कमाल करते हुए कांस्य जीता ! उन्होंने इसे 16 मिनट 40 सेकंड में ये कारनामा किया! यूपी स्वीमिंग एसोसिएशन के महासचिव राविन कपूर ने यह जानकारी देते हुए विजेताओं को बधाई दी!  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *